वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर

संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

Bhupesh Baghel’ चैट मामले में दो यूट्यूबर फंसे, पुलिस ने बनाया आरोपी’ वायरल स्क्रीनशॉट को लेकर बढ़ा विवाद

Bhupesh Baghel’ भिलाई। महादेव सट्टा ऐप के कथित संचालक सौरभ चंद्राकर के इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़े एक कथित चैट स्क्रीनशॉट के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद गहरा गया है। मामले में शिकायत मिलने पर भिलाई-3 पुलिस ने दो यूट्यूबर्स के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वायरल सामग्री को पूरी तरह फर्जी बताते हुए कड़ी नाराजगी जताई है और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हुआ, जिसमें महादेव सट्टा ऐप से जुड़े कथित इंस्टाग्राम अकाउंट और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बीच बातचीत होने का दावा किया गया था। स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा तेज हो गई।

CG News : प्रेमी की शादी तय होने से नाराज नाबालिग मोबाइल टॉवर पर चढ़ी, घंटों चला रेस्क्यू ऑपरेशन

मामले को लेकर बुधवार को बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भिलाई-3 थाने पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए वायरल सामग्री को भ्रामक और फर्जी बताया तथा इसके प्रसार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया के माध्यम से पूर्व मुख्यमंत्री की छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो यूट्यूबर्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल सामग्री की सत्यता और उसके स्रोत की जांच की जा रही है। जांच के दौरान डिजिटल साक्ष्यों को भी खंगाला जाएगा।

इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए वायरल चैट को पूरी तरह फर्जी और मनगढ़ंत बताया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की भ्रामक जानकारी फैलाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी कानूनी टीम पूरे मामले की समीक्षा कर रही है और फर्जी सामग्री प्रसारित करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वायरल स्क्रीनशॉट किसने तैयार किया और उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के पीछे क्या उद्देश्य था।

About The Author

YouTube Shorts Autoplay