CG Crime : रायगढ़। जिले में अवैध देह व्यापार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के छोटे अतरमुड़ा इलाके में संचालित एक कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। किराये के मकान में लंबे समय से देह व्यापार संचालित होने की सूचना मिलने पर पुलिस की संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी कर कार्रवाई को अंजाम दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, छोटे अतरमुड़ा स्थित साईं मंगलम गली के किनारे एक किराये के मकान में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह को प्राप्त हुई थी। सूचना की गंभीरता को देखते हुए उनके निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा एवं डीएसपी ट्रैफिक उत्तम प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना चक्रधरनगर और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने संदिग्ध मकान पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान मकान के भीतर संदिग्ध गतिविधियां संचालित होती मिलीं, जिसके बाद पुलिस ने मौके से संबंधित व्यक्तियों को हिरासत में लिया।
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान कई महत्वपूर्ण साक्ष्य भी जब्त किए हैं। प्रारंभिक जांच में मकान का उपयोग देह व्यापार के लिए किए जाने की पुष्टि होने पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
अधिकारियों ने बताया कि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस नेटवर्क का संचालन कौन कर रहा था और इसमें कितने लोग शामिल थे।

More Stories
CG NEWS : अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा, 10 करोड़ रुपये की खेप के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
CG NEWS : छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला’ विधायकों को मिली बड़ी राहत, अब पूरे प्रदेश से ले सकेंगे कर्मचारियों की सेवाएं
छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग: 5 नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों पर NMC ने लगाया ब्रेक, स्वास्थ्य विभाग की गंभीर लापरवाही आई सामने