मुंबई। बॉलीवुड के 90 के दशक की सुपरहिट जोड़ी अक्षय कुमार और रवीना टंडन एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाली है। लंबे 22 साल के इंतजार के बाद यह प्रतिष्ठित जोड़ी मल्टी-स्टारर कॉमेडी फिल्म ‘Welcome to the Jungle’ (Welcome 3) के जरिए वापसी कर रही है। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में दोनों की केमिस्ट्री ने एक बार फिर पुराने दिनों की याद दिला दी।
गुरुवार, 11 जून 2026 को मुंबई में आयोजित भव्य ट्रेलर लॉन्च के दौरान अक्षय कुमार ने रवीना टंडन के साथ काम करने के अनुभव साझा किए। मीडिया से बातचीत में उन्होंने रवीना की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उनका प्रोफेशनलिज्म आज भी वैसा ही है जैसा 90 के दशक में हुआ करता था।
अक्षय ने शूटिंग के दिनों का एक दिलचस्प किस्सा भी साझा किया। उन्होंने बताया कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान सूर्यास्त होने में महज 25-30 मिनट बचे थे और रवीना को तुरंत कॉस्ट्यूम बदलकर शॉट के लिए पहुंचना था। ग्रीन रूम दूर होने के बावजूद रवीना ने पास खड़ी जनरेटर वैन में जाकर फटाफट कपड़े बदले और समय पर शूटिंग के लिए पहुंच गईं। अक्षय ने इसे उनकी प्रोफेशनल प्रतिबद्धता का बेहतरीन उदाहरण बताया।
CG NEWS : दुष्कर्म मामले में समझौते का दबाव बनाने के आरोप, एसआई लाइन अटैच
इसी दौरान अक्षय कुमार ने मजाकिया अंदाज में कहा, “पहले ये हीरोइन थीं, अब हीरोइन की मां हैं।” उनका इशारा रवीना की बेटी राशा थडानी की ओर था, जो जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। अक्षय के इस बयान पर इवेंट में मौजूद सभी लोग हंस पड़े और यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
गौरतलब है कि अक्षय और रवीना ने ‘मोहरा’ (1994) और ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ (1996) जैसी सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया था। दोनों को आखिरी बार 2004 में आई फिल्म ‘पुलिस फोर्स: एन इनसाइड स्टोरी’ में देखा गया था।
अहमद खान के निर्देशन और फिरोज नाडियाडवाला के प्रोडक्शन में बनी ‘Welcome to the Jungle’ 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में अक्षय और रवीना के अलावा सुनील शेट्टी, परेश रावल, दिशा पटानी, अरशद वारसी, जैकलीन फर्नांडीज और संजय दत्त जैसे कई बड़े सितारे नजर आएंगे।
फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है और माना जा रहा है कि यह इस साल की सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्मों में से एक साबित हो सकती है।

More Stories
‘Ramayana’ में रावण बनने पर यश को सताया डर, NTR और अरविंद त्रिवेदी की विरासत को आगे बढ़ाने का प्रेशर, अभिनेता ने बयां की अपनी फीलिंग
Rajinikanth Biopic : रजनीकांत की बायोपिक पर बड़ा अपडेट, पर्दे पर दिखेगा बस कंडक्टर से सुपरस्टार बनने तक का सफर
Ahaan Panday Next Film : ‘सैयारा’ के बाद एक्शन अवतार में दिखेंगे अहान पांडे, 2027 में रिलीज होगी अली अब्बास जफर की नई फिल्म