बिरयानी के चक्कर में भिड़े रश्मि देसाई और प्रणीत मोरे — स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणीत मोरे के शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मनोरंजन जगत और आम जनता में भारी आक्रोश है। शो के दौरान 370 रुपये की बिरयानी को लेकर शुरू हुई बातचीत में एक दर्शक हिमांशु जांगरा (23 वर्ष) ने एक महिला को लेकर अत्यंत अपमानजनक और भद्दी टिप्पणी की। इस आपत्तिजनक बयान पर कॉमेडियन प्रणीत मोरे ने आपत्ति जताने के बजाय मंच से हंसते हुए उसे बढ़ावा दिया। अब इस मामले में टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने प्रणीत मोरे को आड़े हाथों लिया है।

‘उतरन’ फेम रश्मि देसाई ने रीम शेख और उर्फी के बाद खोला मोर्चा
11 June 2026 Horoscope: इस राशि के जातकों के दांपत्य जीवन में बढ़ेगी मधुरता, जानिए अपना राशिफल…
रीम शेख, कुशा कपिला और उर्फी जावेद जैसे कई बड़े चेहरों के विरोध के बाद अब ‘उतरन’ और ‘बिग बॉस’ फेम एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर इस वीडियो को शेयर किया है। रश्मि ने प्रणीt मोरे के यूट्यूब वीडियो का स्क्रीनशॉट लगाते हुए तीखे शब्दों में उनकी क्लास लगाई। एक्ट्रेस ने साफ कहा कि मंच पर जो कुछ भी हुआ, वह किसी भी कोण से कॉमेडी या कला के दायरे में नहीं आता है।
सोशल मीडिया पर उठी कार्रवाई की मांग, क्या है पूरा मामला?
यह विवाद तब शुरू हुआ जब प्रणीत मोरे के ‘क्राउड वर्क’ (दर्शकों से बातचीत करने वाले फॉर्मेट) के दौरान दिल्ली के रहने वाले 23 वर्षीय हिमांशु जांगरा ने मंच से माइक पर एक महिला के खिलाफ बेहद भद्दी और गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली भाषा का इस्तेमाल किया। वीडियो के वायरल होते ही दिल्ली पुलिस और राष्ट्रीय महिला आयोग को टैग करके हिमांशु और इसे प्रसारित करने वाले कॉमेडियन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। नेटिजंस का कहना है कि कॉमेडी के नाम पर महिलाओं का अपमान और इस तरह के अभद्र व्यवहार को बढ़ावा देना पूरी तरह अस्वीकार्य है।

More Stories
Rajinikanth Biopic : रजनीकांत की बायोपिक पर बड़ा अपडेट, पर्दे पर दिखेगा बस कंडक्टर से सुपरस्टार बनने तक का सफर
Ahaan Panday Next Film : ‘सैयारा’ के बाद एक्शन अवतार में दिखेंगे अहान पांडे, 2027 में रिलीज होगी अली अब्बास जफर की नई फिल्म
Badshah’ की पत्नी ईशा का इमोशनल पोस्ट वायरल, कैप्शन ने बढ़ाई हलचल’ फैंस लगा रहे अलगाव के कयास