Cockroach Janata Party’ नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने बुधवार को राजधानी दिल्ली में अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। पार्टी के तीन प्रवक्ताओं ने पहली बार सार्वजनिक रूप से अपनी मांगों को सामने रखा।
CBSE चेयरमैन का ट्रांसफर ‘दिखावा’ करार
पार्टी ने CBSE चेयरमैन के ट्रांसफर को महज ‘दिखावटी कार्रवाई’ बताते हुए कहा कि इससे शिक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं होगा।
Shukra Pradosh Vrat’ पर बना सर्वार्थ सिद्धि योग का महासंयोग, इस शुभ मुहूर्त में करें महादेव की पूजा
शिक्षामंत्री के इस्तीफे की मांग दोहराई
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पार्टी ने केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को दोहराया। प्रवक्ताओं का कहना था कि शिक्षा से जुड़े गंभीर मामलों में जवाबदेही तय होनी चाहिए।
सरकार और विपक्ष से बातचीत को तैयार
CJP ने यह भी कहा कि वह अपनी मांगों को लेकर सरकार और विपक्ष दोनों से बातचीत के लिए तैयार है, ताकि छात्रों और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों का समाधान निकाला जा सके।
6 जून को प्रदर्शन का ऐलान
पार्टी ने 6 जून को बड़े स्तर पर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की कोशिश की जा रही है।
राजनीति में नई सक्रियता
पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस के साथ ही कॉकरोच जनता पार्टी ने अपनी राजनीतिक सक्रियता का संकेत दे दिया है। आने वाले दिनों में यह मुद्दा और तूल पकड़ सकता है।

More Stories
BREAKING NEWS : मानसून ने केरल में दी दस्तक, इस बार 3 दिन लेट’ 7 दिन तक भारी बारिश का अलर्ट, 24 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी
Mamata Banerjee’ की TMC में बड़ी टूट, 58 विधायकों ने बनाया अलग गुट; ऋतब्रत बनर्जी बने नेता
पटना में Khan Sir की कोचिंग पर हमला, ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर समेत 3 गिरफ्तार