CG NEWS : धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति ने आत्मदाह करने की कोशिश की।
परिवार के साथ पहुंचा था शिकायत लेकर
मिली जानकारी के अनुसार, युवक अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ अपनी समस्या को लेकर जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचा था। अचानक उसने अपने ऊपर मिट्टी तेल छिड़क लिया और आग लगाने की कोशिश करने लगा।
CM के स्वागत में अव्यवस्था पर भड़के विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, कलेक्टर और एसपी को लगाई फटकार
सतर्कता से टला बड़ा हादसा
मौके पर मौजूद अधिकारियों, पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों ने तुरंत स्थिति को भांप लिया और युवक को आग लगाने से पहले ही रोक लिया। उनकी तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।
कुछ देर के लिए मचा अफरा-तफरी का माहौल
इस घटना के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और कार्यक्रम में कुछ देर के लिए व्यवधान भी उत्पन्न हुआ।
पुलिस ने संभाला मोर्चा
घटना के बाद पुलिस ने युवक को अपने संरक्षण में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक अपनी समस्या का समाधान नहीं होने से मानसिक रूप से परेशान था।
प्रशासन की अपील
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए इस तरह के खतरनाक कदम न उठाएं और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखें।

More Stories
CG NEWS : मोबाइल बैटरी बनी मौत का कारण’ खेलते-खेलते फटने से मासूम की गई जान, इलाके में शोक
CG NEWS : जहां कभी नक्सलवाद का अंधियारा था, वहां आज सुशासन का उजियारा पहुंच रहा’ CM विष्णुदेव साय
CG CRIME : शादी का प्रपोजल ठुकराने पर खूनी हमला’ युवती के पिता पर चाकू से 6 वार, हालत गंभीर