Salman Khan’ नई दिल्ली। बॉलीवुड में एक और चर्चित क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘काला हिरन’ का पोस्टर शुक्रवार को रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्म अभिनेता सलमान खान ‘से जुड़े बहुचर्चित काले हिरन शिकार मामले पर आधारित बताई जा रही है।
कोर्टरूम ड्रामा और क्राइम थ्रिलर का मेल
‘काला हिरन’ फिल्म कोर्टरूम ड्रामा और क्राइम थ्रिलर का अनोखा संगम होगी, जिसमें कई चर्चित घटनाओं को फिल्मी अंदाज में प्रस्तुत किया जाएगा। फिल्म का विषय पहले से ही विवादों और चर्चाओं में रहा है।
Pre D.El.Ed. 2026 : 4 जून को होगी प्रवेश परीक्षा, तय समय के बाद नहीं मिलेगी एंट्री
लॉरेंस बिश्नोई से जुड़ी दुश्मनी भी दिखेगी
फिल्म में Lawrence Bishnoi और सलमान खान के बीच की चर्चित दुश्मनी को भी दिखाया जाएगा। यह पहलू दर्शकों के बीच खासा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
उत्तर प्रदेश में हुई शूटिंग
फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के कई शहरों जैसे संभल और मुरादाबाद में की गई है। फिल्म के निर्माताओं का दावा है कि इसमें वास्तविक घटनाओं से प्रेरित कई पहलुओं को दर्शाया जाएगा।
रिलीज से पहले ही बढ़ी चर्चा
पोस्टर रिलीज के साथ ही फिल्म सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। दर्शक अब इसके ट्रेलर और रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विवादों में घिर सकती है फिल्म
चूंकि फिल्म वास्तविक घटनाओं और चर्चित मामलों पर आधारित है, ऐसे में इसके रिलीज के समय विवाद होने की भी संभावना जताई जा रही है।

More Stories
Bharti Singh: हर्ष लिंबाचिया को लेकर ट्रोलर्स को भारती सिंह ने दिया मजेदार जवाब, कमाई पर कही ये बात
Sushmita Sen Comeback: 16 साल बाद फिल्मों में वापसी का किया इशारा, शादी पर बोलीं- जवाब ढूंढते रह जाएंगे
Sunita Ahuja: सुनीता आहूजा के साथ खड़ी हुईं कश्मीरा शाह, गोविंदा से रिश्ते पर कह दी बड़ी बात