Categories

May 29, 2026

वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर

संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का X अकाउंट फिलहाल बंद रहेगा, दिल्ली हाईकोर्ट ने बैन हटाने से किया इनकार

नई दिल्ली। Delhi High Court ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के एक्स अकाउंट को फिलहाल बहाल करने से इनकार कर दिया है। अदालत ने इस मामले में केंद्र सरकार और X Corp. को नोटिस जारी करते हुए चार सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।

यह मामला CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके द्वारा दायर याचिका से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने अपने X अकाउंट को ब्लॉक किए जाने को चुनौती दी है। जस्टिस Purushaindra Kumar Kaurav की एकल पीठ ने सुनवाई के दौरान कहा कि सरकार का पक्ष सुने बिना अकाउंट दोबारा चालू करने का अंतरिम आदेश नहीं दिया जा सकता, क्योंकि इस मामले के व्यापक और दूरगामी प्रभाव हो सकते हैं।

अदालत ने कहा कि फिलहाल केवल नोटिस जारी किया जा सकता है और मामले की अगली सुनवाई 6 जुलाई को होगी। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि ब्लॉकिंग ऑर्डर के पीछे की वजह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है, क्योंकि न तो याचिकाकर्ता और न ही अदालत ने अभी तक ब्लॉकिंग ऑर्डर देखा है।

Supreme Court’ की सख्त टिप्पणी’ UPSC में कभी पेपर लीक नहीं हुआ, NTA को उनसे सीखने की जरूरत

हाईकोर्ट ने मामले में एक और महत्वपूर्ण निर्देश देते हुए ब्लॉकिंग आदेश की समीक्षा कराने को कहा है। अदालत ने कहा कि नियमों के तहत गठित रिव्यू कमेटी हर दो महीने में बैठक करती है और उसे ऐसे आदेशों की समीक्षा करने का अधिकार है। कोर्ट ने निर्देश दिया कि कमेटी इस पूरे मामले की जांच करे और अपना निर्णय रिकॉर्ड पर प्रस्तुत करे।

सुनवाई के दौरान यह भी कहा गया कि अमेरिका के बोस्टन में रहने वाले अभिजीत दिपके वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रिव्यू कमेटी के सामने पेश होने का अनुरोध कर सकते हैं।

याचिकाकर्ता की ओर से दलील दी गई कि ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ राजनीतिक और सामाजिक व्यंग्य पर आधारित एक डिजिटल पहल है। यदि कुछ पोस्ट आपत्तिजनक थीं तो केवल उन पोस्ट को हटाया जा सकता था, पूरे अकाउंट को ब्लॉक करना उचित नहीं है। याचिका में यह भी कहा गया कि पहले भी ऐसे मामलों में अदालतों ने कुछ सोशल मीडिया अकाउंट बहाल किए हैं।

वहीं केंद्र सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल Tushar Mehta ने कहा कि इंटरमीडियरी प्लेटफॉर्म X याचिकाकर्ता का समर्थन करता दिखाई दे रहा है। उन्होंने अदालत से कहा कि सरकार का पक्ष सुने बिना कोई अंतरिम आदेश पारित नहीं किया जाना चाहिए। जरूरत पड़ने पर ब्लॉकिंग ऑर्डर और संबंधित रिकॉर्ड अदालत के सामने प्रस्तुत किए जा सकते हैं।

गौरतलब है कि ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ हाल ही में चीफ जस्टिस सूर्यकांत की एक टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा में आई थी। बताया जा रहा है कि इसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर करोड़ों फॉलोअर्स मौजूद हैं।

About The Author

YouTube Shorts Autoplay