वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर

संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

केरल में ED टीम पर हमला, 8 लोग गिरफ्तार; पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के घर रेड के बाद बढ़ा सियासी विवाद, CMRL घोटाले की जांच के दौरान पहुंची थी ED की टीम

तिरुवनंतपुरम। केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी के दौरान बड़ा हंगामा देखने को मिला। बुधवार को हुई इस कार्रवाई के दौरान वामपंथी दलों के कार्यकर्ताओं ने ED अधिकारियों पर हमला कर दिया और उनकी गाड़ियों में तोड़फोड़ की। मामले में अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, ED की टीम कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड (CMRL) घोटाले की जांच के सिलसिले में पिनाराई विजयन के घर पहुंची थी। जांच एजेंसी इस मामले में विजयन की बेटी के कथित संबंधों की जांच कर रही है।

ED अधिकारियों की गाड़ियों पर पथराव

बताया जा रहा है कि जैसे ही ED की कार्रवाई की खबर बाहर फैली, बड़ी संख्या में लेफ्ट फ्रंट के कार्यकर्ता पूर्व मुख्यमंत्री के आवास के बाहर जमा हो गए। जब ED अधिकारी कार्रवाई पूरी कर बाहर निकलने लगे, तब भीड़ ने उनके वाहनों को घेर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने ED अधिकारियों की गाड़ियों पर पथराव किया और वाहनों में तोड़फोड़ की। कुछ लोगों ने अधिकारियों को गाड़ियों से बाहर निकालने की भी कोशिश की। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई, जिसमें कई पुलिसकर्मियों को चोटें आईं।

ENG W vs IND W : टी-20 वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड में अपनी ताकत परखेगी ‘हरमन ब्रिगेड’

भारी पुलिस बल के बावजूद बिगड़े हालात

मौके पर भारी पुलिस बल तैनात होने के बावजूद हालात कुछ समय के लिए तनावपूर्ण बने रहे। काफी देर बाद पिनाराई विजयन खुद बाहर आए और अपने समर्थकों से शांत रहने की अपील की। इसके बाद स्थिति धीरे-धीरे नियंत्रण में आई।

8 लोगों की गिरफ्तारी

हमले और तोड़फोड़ की घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अन्य आरोपियों की पहचान करने में भी जुटी हुई है। मामले में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, पुलिस कार्य में बाधा डालने और हमला करने जैसी धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

सियासत भी हुई तेज

घटना के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि “शायद अब राहुल गांधी को संतुष्टि मिल गई होगी।”वहीं आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसे कांग्रेस और बीजेपी की सांठगांठ बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की शिकायत के तुरंत बाद ED की कार्रवाई होना कई सवाल खड़े करता है।

बलौदाबाजार हिंसा केस में सख्ती’ Amit Baghel’ समेत 3 आरोपियों की जमानत खारिज, हाईकोर्ट की कड़ी टिप्पणी

कांग्रेस ने किया पलटवार

कांग्रेस नेता और केरल के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्नीथला ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि राज्य सरकार को ED की कार्रवाई की कोई पूर्व जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि ED ने राज्य सरकार से अतिरिक्त सुरक्षा की मांग भी नहीं की थी और केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ ही कार्रवाई करने पहुंची थी।

फिलहाल पूरे मामले को लेकर केरल की राजनीति गरमा गई है और ED पर हमले को लेकर विपक्ष और सत्ता पक्ष आमने-सामने आ गए हैं।

About The Author

YouTube Shorts Autoplay