Categories

May 26, 2026

वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर

संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

CG DA Hike : छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला’ IAS-IPS अधिकारियों का बढ़ा महंगाई भत्ता, अब मिलेगा 60% DA

CG DA Hike : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने अखिल भारतीय सेवा (AIS) के अधिकारियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (DA) में वृद्धि का आदेश जारी किया है। इस फैसले से राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को सीधा लाभ मिलेगा।

2 फीसदी बढ़ा महंगाई भत्ता
प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, IAS, IPS और IFS अधिकारियों के महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। अब इन अधिकारियों को 58 प्रतिशत के बजाय 60 प्रतिशत DA मिलेगा।

CG NEWS : साउथ बिहार एक्सप्रेस में हंगामा’ AC बंद होने से यात्रियों की हालत खराब, रातभर झेलनी पड़ी उमस

1 जनवरी 2026 से लागू होगा नया DA
सरकार ने स्पष्ट किया है कि बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा। यानी अधिकारियों को इसका एरियर (बकाया भुगतान) भी मिलेगा।

अखिल भारतीय सेवा अधिकारियों को राहत
यह फैसला अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों के लिए आर्थिक राहत लेकर आया है। बढ़ती महंगाई के बीच यह वृद्धि उनके वेतन में सुधार करेगी।

अन्य कर्मचारियों को भी मिल सकती है राहत
माना जा रहा है कि सरकार आने वाले समय में राज्य के अन्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को लेकर भी बड़ा निर्णय ले सकती है।

About The Author

YouTube Shorts Autoplay