PM Modi’ रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर छत्तीसगढ़ के CM Sai’ ने उन्हें बधाई देते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की है।
‘प्रधान सेवक’ के रूप में सेवा को बताया समर्पित
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ‘प्रधान सेवक’ के रूप में राष्ट्रसेवा, सुशासन और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उनके नेतृत्व में देश ने नई दिशा और गति प्राप्त की है।
विकास, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी, निर्णायक और जनकेंद्रित नेतृत्व में भारत ने सेवा, सुरक्षा, आत्मविश्वास और विकास के नए युग में प्रवेश किया है। विभिन्न योजनाओं और नीतियों के माध्यम से देश आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहा है।
छत्तीसगढ़ को भी मिला लाभ
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में भी विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। केंद्र की योजनाओं का लाभ प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है, जिससे सामाजिक और आर्थिक प्रगति को गति मिली है।
जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना
साय ने प्रधानमंत्री की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और पहल की सराहना करते हुए कहा कि इनसे गरीब, किसान, महिला और युवाओं को विशेष लाभ मिला है।

More Stories
CG High Court : छत्तीसगढ़ के 20 जिला कोर्ट में कोर्ट मैनेजरों की नियुक्ति, हाईकोर्ट ने जारी किया पदस्थापना आदेश
CG News : मैनपाट में तेज बारिश का कहर, घुनघुट्टा नदी के उफान में बाइक सवार युवक-युवती बहे’ युवती बची, युवक लापता
CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में मानसून की बढ़ेगी रफ्तार, अगले 5 दिन जमकर बरसेंगे बादल’ भारी बारिश का अलर्ट