नई दिल्ली। आईपीएल 2026 के क्वालीफायर मुकाबले से पहले Riyan Parag और राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज Vaibhav Suryavanshi का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
एयरपोर्ट पर रिकॉर्ड किए गए इस वीडियो में पैपराजी दोनों खिलाड़ियों से साथ में फोटो खिंचवाने के लिए कहते हैं। इस पर कप्तान रियान पराग हंसते हुए कहते हैं, “हम कोई फिल्म स्टार नहीं हैं।”
बस फिर क्या था, उनके बगल में खड़े 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने जिस अंदाज में रियान पराग की ओर देखा, वही फनी रिएक्शन इंटरनेट पर वायरल हो गया।
फैंस को पसंद आया वैभव का अंदाज
वीडियो में वैभव कुछ सेकंड तक मजेदार एक्सप्रेशन देते नजर आते हैं, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स और फनी पोस्ट्स की बाढ़ आ गई है। कई फैंस इसे आईपीएल 2026 के सबसे मजेदार मोमेंट्स में से एक बता रहे हैं।
चौथा बड़ा मंगल 2026 : हनुमान जी की आराधना का विशेष दिन, सुंदरकांड पाठ से मिलती है शांति और शक्ति
प्लेऑफ में पहुंची राजस्थान रॉयल्स
यह वीडियो ऐसे समय सामने आया है जब राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ में जगह बनाई है। सीजन के बीच में टीम लगातार हार से जूझ रही थी और कप्तान रियान पराग की कप्तानी पर सवाल उठ रहे थे, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने उन पर भरोसा बनाए रखा।
टीम के हेड कोच Kumar Sangakkara ने भी हाल ही में रियान पराग की जमकर तारीफ की थी और कहा था कि वह टीम को लीड करने के लिए सही खिलाड़ी हैं।
शानदार फॉर्म में हैं वैभव सूर्यवंशी
इस सीजन में वैभव सूर्यवंशी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 14 मैचों में 583 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 232.27 रहा है और उन्होंने एक शतक व तीन अर्धशतक लगाए हैं।
उन्होंने अब तक 53 छक्के जड़े हैं, जो किसी एक आईपीएल सीजन में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्कों में शामिल हैं।
चौथा बड़ा मंगल 2026 : हनुमान जी की आराधना का विशेष दिन, सुंदरकांड पाठ से मिलती है शांति और शक्ति
टी20 में 200 रन बनाने का सपना
हाल ही में वैभव इंग्लैंड के पूर्व कप्तान Kevin Pietersen के यूट्यूब शो पर भी नजर आए थे। वहां उन्होंने 50 गेंदों में 100 रन बनाने का चैलेंज केवल 25 गेंदों में पूरा कर सबको चौंका दिया।
वैभव ने इस दौरान कहा कि उनका लक्ष्य टी20 क्रिकेट में पहला दोहरा शतक लगाने का है। उन्होंने यह भी कहा कि वह Chris Gayle के 175* रन के रिकॉर्ड को तोड़ना चाहते हैं।

More Stories
IND vs ENG 1st ODI Live Streaming : टी20 के बाद वनडे की जंग, जानिए कब और कहां देख सकेंगे पहला मुकाबला
Shreyas Iyer’ की कप्तानी में टीम इंडिया का खराब दौर, 2 सीरीज में ही बिगड़ा प्रदर्शन’ T20I में पहली बार देखने पड़े ऐसे दिन
IND vs ENG : साउथैम्पटन टेस्ट में टूटेगा रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड, हिटमैन से छिन सकती है नंबर-2 की कुर्सी