कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। बांगो थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांधी नगर में पति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति काफी देर तक शव के पास ही बैठा रहा।
खाना बनाने को लेकर हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, मानिकपुर गांधी नगर निवासी बलिराम मरावी दोपहर में काम से घर लौटा था। उस समय उसकी पत्नी संगीता मरावी घर पर मौजूद थी, लेकिन खाना नहीं बना था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक हो गया।
IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में ट्रेविस हेड से भिड़े विराट कोहली, आरसीबी को मिली हार
डंडे से हमला कर ली जान
गुस्से में आकर आरोपी ने डंडे से पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से संगीता मरावी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी घर में ही शव के पास बैठा रहा, जिससे घटना की भयावहता और बढ़ गई।
पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
इलाके में दहशत और आक्रोश
इस घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही सभी तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
CG NEWS : राजनांदगांव-महाराष्ट्र बॉर्डर पर नक्सलियों की साजिश नाकाम’ जंगल में छिपी हथियार फैक्ट्री ध्वस्त, भारी मात्रा में सामग्री बरामद
छत्तीसगढ़ राजनीति : मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें तेज, कई मंत्रियों पर संकट के संकेत
CG NEWS : पत्नी की हत्या कर शव के टुकड़े किए’ NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी को उम्रकैद