Categories

May 23, 2026

वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर

संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

CG NEWS : बस्तर से दिल्ली तक आदिवासियों का हुंकार’ धर्मांतरण और डी-लिस्टिंग की मांग लेकर 1200 ग्रामीण रवाना

CG NEWS : जगदलपुर। धर्मांतरण और डी-लिस्टिंग के मुद्दे को लेकर देशभर में आदिवासी समाज का आंदोलन तेज होता जा रहा है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग से बड़ी संख्या में आदिवासी दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। बताया जा रहा है कि बस्तर के सातों जिलों से करीब 1200 आदिवासी ग्रामीण इस आंदोलन में शामिल होने के लिए राजधानी दिल्ली पहुंचेगे।

24 मई को राष्ट्रपति को सौंपेंगे ज्ञापन
आदिवासी समाज के लोग 24 मई को राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाएंगे। उनका कहना है कि धर्मांतरण करने वाले आदिवासियों को अनुसूचित जनजाति (ST) की सूची से बाहर किया जाए, जिसे लेकर लंबे समय से मांग उठाई जा रही है।

Pradosh Vrat 2026 : किस दिन रखा गया प्रदोष व्रत देता है कौन-सा फल? जानिए महादेव की कृपा पाने का रहस्य

देशभर से जुटेंगे लाखों आदिवासी
सर्व आदिवासी समाज के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम ने दावा किया है कि इस आंदोलन में देशभर से करीब 5 लाख आदिवासी शामिल होंगे। उन्होंने इसे आदिवासी अधिकारों की रक्षा के लिए बड़ा जनआंदोलन बताया है।

बस्तर में दिखा व्यापक समर्थन
बस्तर संभाग के विभिन्न इलाकों से ग्रामीण एकजुट होकर इस आंदोलन में शामिल हो रहे हैं। समाज के लोगों का कहना है कि यह उनकी पहचान, परंपरा और अधिकारों से जुड़ा मुद्दा है, जिसे लेकर वे अब आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं।

प्रशासन सतर्क, आंदोलन पर नजर
इतनी बड़ी संख्या में लोगों के दिल्ली कूच को देखते हुए प्रशासन भी सतर्क है। वहीं, इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर भी चर्चा तेज हो गई है।

About The Author

YouTube Shorts Autoplay