नई दिल्ली। Vijay Shankar ने क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। IPL 2026 के बीच आए इस फैसले ने भारतीय क्रिकेट फैंस को बड़ा झटका दिया है। विजय शंकर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने संन्यास की जानकारी साझा की।
अपने भावुक संदेश में उन्होंने लिखा कि क्रिकेट उनकी जिंदगी रहा है और 10 साल की उम्र से शुरू हुआ सफर 25 साल बाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि देश का प्रतिनिधित्व करना उनके जीवन के सबसे गर्व और खुशी के पलों में से एक रहा।
विजय शंकर ने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल से संन्यास लेने की घोषणा करते हुए लिखा कि अब वह नए अवसरों की तलाश करना चाहते हैं। उन्होंने अपने करियर में साथ देने वाले परिवार, कोच, टीमों, सपोर्ट स्टाफ और फैंस का आभार जताया।
आईपीएल में विजय शंकर ने Chennai Super Kings, Sunrisers Hyderabad, Gujarat Titans और Delhi Capitals जैसी टीमों के लिए खेला। उन्होंने तमिलनाडु क्रिकेट और TNPL की टीमों को भी विशेष धन्यवाद दिया।
विजय शंकर ने 6 मार्च 2018 को श्रीलंका के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने भारत के लिए 12 वनडे और 9 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले। वनडे में उनके नाम 223 रन और 4 विकेट दर्ज हैं, जबकि टी20 में उन्होंने 101 रन बनाने के साथ 5 विकेट भी हासिल किए।

More Stories
IND vs ENG 3rd T20 : आज कितने बजे शुरू होगा भारत-इंग्लैंड का तीसरा टी20′ जानिए मैच टाइमिंग, लाइव स्ट्रीमिंग और पूरी डिटेल
Women’s T20 World Cup : ऑस्ट्रेलिया पर हुई इनामी राशि की बारिश, हार के बाद भी मालामाल हुए भारत और पाकिस्तान
IND vs ENG T20 : कप्तान बनते ही श्रेयस अय्यर के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, क्या टीम इंडिया हार की हैट्रिक से बच पाएगी