बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के सकरी थाना क्षेत्र में प्रेम संबंध को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा सामने आया है। आपसी विवाद के बाद एक युवती ने अपने प्रेमी पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।
विवाद के बाद हमला
मिली जानकारी के अनुसार, युवक पहले से शादीशुदा है और अपने परिवार से अलग होकर सकरी स्थित अटल आवास में दूसरी महिला के साथ रह रहा था। इसी बात को लेकर प्रेमिका और युवक के बीच विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक हो गया।
CG News : “चेहरा देखकर मिलती है शराब, ठंडी बीयर भी नहीं” — ‘बेवड़ों’ की अनोखी शिकायत पहुंची सरकार तक
चाकू से किया वार
गुस्से में आकर युवती ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक घायल हो गया, जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने तुरंत डायल-112 को सूचना दी।
पुलिस पहुंची मौके पर
सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
थाने में भी हंगामा
घटना के बाद दोनों पक्षों को सकरी थाना लाया गया, जहां पर भी जमकर हंगामा देखने को मिला। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

More Stories
CG News : सड़क निर्माण पर सवाल पूछने से भड़के नगर पंचायत अध्यक्ष, सोशल मीडिया इंफ्ल्यूएंसर को दी गालियां’ वीडियो वायरल
PM Awas Yojana : छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास, 10 महीने 4 दिन में पूरे हुए 5 लाख पीएम आवास’ गरीबों के पक्के घर का सपना हुआ साकार
CG NEWS : सरकारी कर्मचारियों की APAR रिपोर्ट को लेकर बड़ा अपडेट, वार्षिक मूल्यांकन के लिए समय-सीमा तय