BREAKING NEWS : रतलाम/नई दिल्ली, 16 मई। मध्य प्रदेश के रतलाम के पास रविवार सुबह बड़ा रेल हादसा टल गया, जब त्रिवेन्द्रम-हज़रत निज़ामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस के दो थर्ड एसी कोच में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दोनों कोच पूरी तरह जलकर खाक हो गए, हालांकि समय रहते यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
चलती ट्रेन में लगी आग, मचा हड़कंप
जानकारी के अनुसार, ट्रेन के थर्ड AC कोच में अचानक धुआं उठने लगा, जिसके बाद आग ने विकराल रूप ले लिया। आग लगते ही ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई और यात्री अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
स्थिति गंभीर होते देख कई यात्रियों ने चलती ट्रेन से कूदकर अपनी जान बचाई। रेलवे स्टाफ और आरपीएफ की तत्परता से कुल 68 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
रेलवे और RPF ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी, Railway Protection Force और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा।
- तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया
- आग पर काबू पाने के लिए दमकल टीम बुलाई गई
बड़ा हादसा टला
गनीमत रही कि समय रहते सभी यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया, वरना यह हादसा और भी भयावह हो सकता था।

More Stories
Devendra Nath Mahto’ की तबीयत बिगड़ी, यूरिन में मिली कीटोन बॉडीज’ डिहाइड्रेशन की समस्या भी बढ़ी
‘देश की जनता कांग्रेस को माफ नहीं करेगी’, वंदे मातरम विवाद पर Amit Shah’ का सोनिया गांधी पर हमला
Ashish Banerjee suicide case: ‘राजनीति में आना सबसे बड़ी भूल थी’, आशीष बनर्जी के कथित सुसाइड नोट में क्या-क्या लिखा?