Amit Shah’ रायपुर।’ आज से तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। केंद्रीय गृहमंत्री 17 मई से 19 मई तक Chhattisgarh में रहेंगे, जहां वे रायपुर और बस्तर संभाग में सुरक्षा व्यवस्था, नक्सल विरोधी अभियानों और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं।
जानकारी के अनुसार, अमित शाह राजधानी Raipur पहुंचने के बाद वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हाईलेवल बैठक करेंगे। बैठक में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की वर्तमान स्थिति, सुरक्षा रणनीति और चल रहे ऑपरेशन की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
बस्तर में नक्सल ऑपरेशन की समीक्षा
गृहमंत्री अपने दौरे के दौरान Bastar क्षेत्र का भी दौरा करेंगे। यहां वे नक्सल प्रभावित इलाकों में चल रहे सुरक्षा अभियानों की समीक्षा करेंगे और सुरक्षा बलों के अधिकारियों से फीडबैक लेंगे। माना जा रहा है कि केंद्र सरकार बस्तर में नक्सल उन्मूलन अभियान को और तेज करने की रणनीति पर काम कर रही है।

More Stories
रायगढ़ को मिली हाईटेक फॉरेंसिक लैब, CM Vishnudev Sai’ ने किया शुभारंभ
अधिवक्ता संघ चुनाव 2026 Dinesh Kumar Dewanga बने नए अध्यक्ष, भारी मतों से दर्ज की जीत
Monsoon in CG : मानसून की धमाकेदार एंट्री , छत्तीसगढ़ में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 24 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी