Crime News : रायगढ़।’ छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक बेहद खौफनाक और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तुमीडीह के जंगलों में एक जूनियर महिला वकील की नृशंस हत्या कर दी गई है। आरोपी ने पहचान छिपाने और पुलिस को गुमराह करने के लिए मृतका का चेहरा पत्थर से कुचला और उसके कपड़े भी उतार दिए। इस सनसनीखेज मामले की तफ्तीश करते हुए पुलिस ने महज दो दिनों के भीतर आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
सोशल मीडिया से शुरू हुई लव स्टोरी का खूनी अंत
पुलिस जांच में जो खुलासे हुए हैं, वे बेहद चौंकाने वाले हैं। 30 वर्षीय मृतका आराधना सिदार रायगढ़ जिला कोर्ट में जूनियर वकील के तौर पर प्रैक्टिस कर रही थीं। वहीं, आरोपी लोकनाथ पटेल (30 वर्ष) पेशे से मजदूर है और पहले से शादीशुदा है।
-
2 साल पुराना अफेयर: करीब दो साल पहले सोशल मीडिया के जरिए दोनों की जान-पहचान हुई थी, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।
-
शादी का दबाव बना हत्या की वजह: लोकनाथ के शादीशुदा होने के बावजूद दोनों का अफेयर चल रहा था। हाल ही में आराधना ने लोकनाथ पर शादी करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया था। लोकनाथ इस बात से परेशान रहने लगा और उसने अपनी राह से रोड़ा हटाने के लिए आराधना की हत्या की खौफनाक साजिश रच डाली।
सुनियोजित तरीके से जंगल ले जाकर की वारदात
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पूरी प्लानिंग के साथ इस वारदात को अंजाम दिया। हत्या के लिए उसने पहले बाजार से सब्जी काटने वाला एक नया चाकू खरीदा।
आरोपी लोकनाथ 10 मई की सुबह आराधना को बहला-फुसलाकर पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के तुमीडीह जंगल ले गया। वहां दोनों के बीच फिर से विवाद हुआ। गुस्से में आकर आरोपी ने पहले गला दबाकर आराधना को बेसुध कर दिया। इसके बाद उसकी पहचान मिटाने के उद्देश्य से भारी पत्थर से उसका चेहरा कुचल दिया।
पुलिस को गुमराह करने की साजिश भी नाकाम
आरोपी की बर्बरता यहीं नहीं रुकी। चेहरा कुचलने के बाद भी जब आराधना की सांसें चल रही थीं, तो उसने बाजार से खरीदे चाकू से उसका गला रेत दिया। पुलिस को गुमराह करने और मामले को दुष्कर्म (रेप) के बाद हत्या का रूप देने के लिए उसने युवती के कपड़े भी उतार दिए और वहां से फरार हो गया।
दो दिन के भीतर सलाखों के पीछे पहुंचा आरोपी
जंगल में लाश मिलने के बाद पूंजीपथरा थाना पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम ने मामले की बारीकी से जांच शुरू की। मृतका की शिनाख्त होने के बाद जब कॉल डिटेल्स और सोशल मीडिया अकाउंट्स खंगाले गए, तो लोकनाथ पटेल का नाम सामने आया। पुलिस ने संदेह के आधार पर लोकनाथ को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, जिसके बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

More Stories
CG NEWS : सनसनीखेज वारदात’ फार्म हाउस के स्विमिंग पूल में मिली आरक्षक की लाश, महकमे में मचा हड़कंप
Chhattisgarh High Court की सख्त टिप्पणी , देरी के लिए सरकार की दलीलों को कोर्ट ने माना अपर्याप्त
Amit Shah का रिटर्न गिफ्ट , छत्तीसगढ़ के लिए बड़े केंद्र-प्रायोजित प्रोजेक्ट्स की घोषणा संभव