CG Liquor Scam : रायपुर।’ छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) को एक और बड़ी सफलता मिली है। 182 करोड़ रुपये के ‘ओवरटाइम पेमेंट घोटाले’ की जांच कर रही EOW की टीम ने केडिया डिस्टलरी के वाइस प्रेसिडेंट (VP) एन उदय राव को गिरफ्तार कर लिया है।
34 करोड़ रुपये के गबन का है आरोप
जांच एजेंसी के अनुसार, एन उदय राव पर प्लेसमेंट कंपनी का हेड होने के नाते पद का दुरुपयोग करने और 34.07 करोड़ रुपये के सार्वजनिक धन के गबन का गंभीर आरोप है। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत की गई है।
18 मई तक रिमांड पर आरोपी
EOW ने 13 मई को योजनाबद्ध तरीके से इस कार्रवाई को अंजाम दिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी एन उदय राव को विशेष अदालत में पेश किया गया। एजेंसी ने मामले की गहराई से पूछताछ और अन्य कड़ियों को जोड़ने के लिए आरोपी की रिमांड मांगी थी, जिसे स्वीकार करते हुए कोर्ट ने उसे 18 मई तक की रिमांड पर सौंप दिया है।
अब तक 12 गिरफ्तारियां, कई रसूखदार जेल में
छत्तीसगढ़ के इस हाई-प्रोफाइल शराब घोटाले में जांच का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। इस मामले में अब तक कुल 12 आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है।
-
इनमें मुख्य रूप से शराब कारोबारी अनवर ढेबर शामिल हैं।
-
पूर्व आबकारी अधिकारी नवीन प्रताप तोमर भी इसी मामले में जेल में निरुद्ध हैं।
-
EOW के रडार पर अभी कई अन्य प्लेसमेंट कंपनियों के संचालक और विभाग के अधिकारी भी हैं।

More Stories
Forest Guard Recruitment : छत्तीसगढ़ में वनरक्षक भर्ती का बड़ा अपडेट, 1484 पदों पर जल्द होगी परीक्षा
CM Vishnudev Say’ से लेकर अधिकारियों तक…सरकार ने जारी की 211 पेज की ई-टेलीफोन डायरेक्टरी
CG NEWS : BSP हादसे पर बड़ा एक्शन’ 3 मजदूरों की मौत के बाद दो अधिकारी सस्पेंड, मिट्टी धंसने से गई थी जान