CG BREAKING : जांजगीर-चांपा।’ छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में रविवार देर रात एक ही परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम भवंतरा की है, जहां निर्माणाधीन मकान के भीतर चार लोगों की लाशें खाट पर खून से लथपथ हालत में मिलीं।
मृतकों में दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। बताया जा रहा है कि सभी लोग रात में सो रहे थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया।
IPL 2026: RCB बनाम KKR मैच को लेकर रायपुर में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। घटनास्थल से कई अहम साक्ष्य जुटाए गए हैं। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश और पारिवारिक विवाद सहित कई एंगल पर जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हत्या बेहद सुनियोजित तरीके से की गई है। फिलहाल आरोपियों की तलाश जारी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

More Stories
CG Crime News : नाबालिग बच्चियों से अश्लील हरकत’ पड़ोसी ने मिठाई का लालच देकर बुलाया, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
CG NEWS : 50 आवारा मवेशियों को लेकर कलेक्टोरेट पहुंचे ग्रामीण, बोले- फसल बर्बाद कर रहे, अब साहब के दरवाजे बांधेंगे
दुर्ग या बिलासपुर में लागू हो सकता है कमिश्नरेट सिस्टम, रायपुर का दायरा भी बढ़ेगा’ 15 अगस्त को CM Sai’ कर सकते हैं ऐलान