रायपुर — CGPSC 2022 Recruitment Update लंबे समय से विवादों में घिरे CGPSC 2021 भर्ती मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के अहम आदेश के बाद राज्य सरकार ने 11 चयनित डिप्टी कलेक्टरों की जॉइनिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। फैसले के बाद मंत्रालय और प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।
हाईकोर्ट के फैसले ने बदली तस्वीर
मामला तब गर्माया था जब राज्य सरकार ने CGPSC 2021 भर्ती प्रक्रिया में चयनित कुछ अभ्यर्थियों की नियुक्ति रोक दी थी। इसके खिलाफ चयनित उम्मीदवार हाईकोर्ट पहुंचे। सुनवाई के दौरान अदालत ने साफ कहा कि जिन उम्मीदवारों के खिलाफ CBI अब तक चालान पेश नहीं कर सकी और जिनके खिलाफ ठोस साक्ष्य उपलब्ध नहीं हैं, उन्हें अनिश्चितकाल तक नियुक्ति से वंचित नहीं रखा जा सकता।
अदालत के आदेश के बाद अब डिप्टी कलेक्टर और DSP पद पर चयनित अभ्यर्थियों की जॉइनिंग प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, शुरुआती चरण में 11 डिप्टी कलेक्टरों को नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल किया गया है। प्रशासनिक विभागों ने संबंधित दस्तावेजों की जांच भी तेज कर दी है। रायपुर के मंत्रालय परिसर में बुधवार सुबह अलग ही माहौल दिखाई दिया। कई चयनित उम्मीदवार हाथों में फाइलें लिए पहुंचे। कुछ चेहरों पर महीनों की चिंता थी, लेकिन आदेश की खबर के बाद राहत साफ दिखी। एक अभ्यर्थी ने कहा, “इतना लंबा इंतजार आसान नहीं था। कोर्ट के फैसले ने उम्मीद लौटाई है।”
CG News : ज्वेलरी दुकान में ताला तोड़कर घुसे थे चोर, अब आरोपी की मौत से गरमाई सियासत
CBI जांच अब भी जारी
इस पूरे विवाद का केंद्र CGPSC 2021 भर्ती प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों के आरोप रहे हैं। CBI मामले की जांच कर रही है। हालांकि अदालत ने अपने आदेश में यह स्पष्ट किया कि केवल जांच लंबित होने के आधार पर उन अभ्यर्थियों की नियुक्ति रोकी नहीं जा सकती, जिनके खिलाफ अभी तक प्रत्यक्ष प्रमाण या आरोप पत्र पेश नहीं हुआ है। कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि यह फैसला आने वाले समय में भर्ती विवादों से जुड़े मामलों में बड़ा संदर्भ बन सकता है। अदालत ने प्रशासनिक निष्पक्षता और उम्मीदवारों के अधिकारों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की है।

More Stories
CG News : CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर’ तेज रफ्तार कार ने खड़ी गाड़ियों को मारी टक्कर, 6 साल का मासूम बाल-बाल बचा
CG News : ‘सिर्फ बयानबाजी नहीं, प्रदेश की भी चिंता करें’… दूसरे राज्यों के डॉक्टरों को प्रैक्टिस की अनुमति के प्रस्ताव पर स्वास्थ्य मंत्री का पलटवार
CG NEWS : रायपुर में आधी रात चला ड्रंक एंड ड्राइव अभियान, 47 नशे में वाहन चलाने वाले चालक पकड़े गए