Nida Khan Case Bareilly Update , नासिक/छत्रपति संभाजीनगर — महाराष्ट्र के चर्चित TCS धर्मांतरण और कथित यौन उत्पीड़न मामले में अब प्रशासनिक कार्रवाई तेज हो गई है। AIMIM नेता और पार्षद अब्दुल मतीन पटेल के घर और ऑफिस पर नगर निगम ने बुलडोजर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस का दावा है कि मुख्य आरोपी निदा खान गिरफ्तारी से पहले पटेल से जुड़े ठिकाने पर छिपी हुई थी।
कैसे बढ़ा मामला और क्यों हुई कार्रवाई
मामले ने तब बड़ा मोड़ लिया जब नासिक पुलिस ने निदा खान को छत्रपति संभाजीनगर से गिरफ्तार किया। जांच एजेंसियों के मुताबिक, वह कई दिनों से फरार थी। पुलिस का आरोप है कि उसे स्थानीय स्तर पर मदद मिली। इसी जांच में AIMIM पार्षद मतीन पटेल का नाम सामने आया।
नगर निगम अधिकारियों ने दावा किया कि पटेल से जुड़ी कुछ इमारतों में निर्माण नियमों का उल्लंघन पाया गया। कार्रवाई से पहले नोटिस भी जारी किया गया था। मंगलवार सुबह इलाके में अचानक भारी पुलिस बल पहुंचा। कुछ ही देर बाद बुलडोजर मशीनें सक्रिय हो गईं। सड़क के दोनों ओर लोगों की भीड़ जमा हो गई। माहौल गर्म था, लेकिन प्रशासन लगातार स्थिति संभालता रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि कार्रवाई शुरू होते ही इलाके में अफरा-तफरी जैसा माहौल बन गया। कई लोग मोबाइल पर वीडियो रिकॉर्ड करते दिखे। कुछ महिलाओं ने मौके पर संविधान की प्रतियां दिखाकर विरोध भी जताया। सोशल मीडिया पर घटना के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।
जांच के घेरे में कई लोग
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, TCS केस में अब तक कई FIR दर्ज हो चुकी हैं। जांच टीम यह पता लगाने में जुटी है कि फरार आरोपियों को किन-किन लोगों ने मदद पहुंचाई। अदालत ने पहले भी इस मामले को गंभीर मानते हुए कुछ आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की थी।

More Stories
Pune Murder Case : सिया गोयल को लेकर लोहगढ़ फोर्ट पहुंची पुलिस, सीन रीक्रिएट किया’ आरोपी चेतन की बाइक और हेडफोन जब्त
Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर पर सियासी संग्राम, कांग्रेस बोली- सरकार ने छिपाए शहीदों के नाम
Delhi Health Department Scam : पूर्व DGHS डॉ. वत्सला अग्रवाल समेत 3 गिरफ्तार