CG NEWS : रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजधानी में अपराध के ग्राफ ने एक बार फिर पुलिस की गश्त पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। मौदहापारा थाना क्षेत्र में देर रात एक युवक को सरेराह घेरकर लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। हैरानी की बात यह है कि इस पूरी घटना की साजिश पीड़ित के ही एक परिचित ने रची थी, जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।
फल बेचकर लौट रहे युवक को बनाया निशाना
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक अपना फल का कारोबार खत्म कर देर रात घर लौट रहा था। इसी दौरान मौदहापारा के पास पहले से घात लगाए बैठे उसके परिचित ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ उसे रास्ते में रोक लिया। जब तक युवक कुछ समझ पाता, आरोपियों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया।
हथियारों के दम पर दी जान से मारने की धमकी
वारदात को सनसनीखेज बनाने के लिए आरोपियों ने हथियारों का सहारा लिया। बदमाशों ने युवक की कनपटी पर बंदूक तान दी और चाकू दिखाकर शोर न मचाने की धमकी दी। डरे-सहमे युवक के पास मौजूद 36,600 रुपये नगद को लूटकर आरोपी अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गए।
पुलिस की कार्रवाई और फरार आरोपियों की तलाश
घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने मौदहापारा थाने पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात और नामजद आरोपियों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर लिया है।

More Stories
CG BREAKING : छत्तीसगढ़ दुर्ग में भीषण सिलेंडर ब्लास्ट, एक ही परिवार के 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत’ मासूम भी शामिल
CGPSC 2003 Recruitment Scam : सुप्रीम कोर्ट की ‘विशेष लोक अदालत’ में समझौते से इंकार, याचिकाकर्ता वर्षा डोंगरे बोलीं— “भ्रष्टाचार से सुलह मुमकिन नहीं”
Chemist Strike : सावधान’ 20 मई को देशभर में नहीं मिलेंगी दवाइयां’ ऑनलाइन फार्मेसी के खिलाफ केमिस्टों का हल्लाबोल, 12 लाख दुकानें रहेंगी बंद