Hanta Virus Outbreak : नई दिल्ली/ब्यूनस आयर्स।’ कोरोना महामारी की कड़वी यादों के बीच अब एक और जानलेवा वायरस ‘हंतावायरस’ ने दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। अर्जेंटीना से रवाना हुए एक लग्जरी क्रूज शिप MV Hondius पर इस वायरस के संक्रमण से अब तक तीन यात्रियों की मौत हो चुकी है। इस खबर ने तब और तूल पकड़ लिया जब पता चला कि जहाज पर दो भारतीय क्रू मेंबर भी सवार हैं।
12 देशों में फैले यात्री, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग बनी चुनौती
स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए सबसे बड़ी चिंता यह है कि संक्रमण की पुष्टि होने से पहले ही दर्जनों यात्री जहाज से उतर चुके थे। रिपोर्ट के मुताबिक, 24 अप्रैल को लगभग 12 अलग-अलग देशों के यात्री बिना किसी जांच या ‘कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग’ के सेंट हेलेना द्वीप पर उतरकर अपने गंतव्य की ओर निकल गए। अब ये यात्री दुनिया के किस कोने में हैं और कितने लोगों के संपर्क में आए हैं, यह पता लगाना एक बड़ी चुनौती बन गया है।
भारत के दो नागरिक भी जहाज पर मौजूद
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस जहाज पर शुरुआत में 28 देशों के लगभग 150 लोग (यात्री और क्रू) सवार थे। इनमें सबसे अधिक फिलीपींस (38) और ब्रिटेन (31) के नागरिक थे। राहत की बात यह है कि जहाज पर मौजूद दो भारतीय नागरिक क्रू मेंबर के तौर पर तैनात हैं। वर्तमान में उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है, हालांकि अभी तक उनके संक्रमित होने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

More Stories
Saudi Arabia Houthi Attack: 6 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला, सऊदी एयर डिफेंस ने हवा में किया खात्मा
व्हाइट हाउस मीडिया बैन पर Trump’ को कोर्ट से झटका, CNN समेत तीन संस्थानों की एंट्री बहाल
Iran Airlines : ईरानी विमानन क्षेत्र पर अमेरिका की नई मार, 23 सितंबर से उड़ानों पर संकट के संकेत