Apartment Fire News , बिलासपुर — देर रात शहर की नींद तोड़ दी। मंगला स्थित एक अपार्टमेंट के चौथे माले पर करीब 1:30 बजे अचानक आग भड़क उठी। कुछ ही मिनटों में धुआं पूरे फ्लोर में फैल गया। आग लग गई. देर रात करीब 1.30 बजे हुई इस घटना से अपार्टमेंट में रहने वाले लोग दहशत में आ गए, सूचना पाकर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया, आग की वजहों का खुलासा नहीं हो सका है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लोग सो रहे थे। अचानक दरवाजों पर दस्तक शुरू हुई। “आग लग गई… बाहर निकलो!” — आवाजें गूंजने लगीं। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला इलाके में स्थित भाटिया रेसिडेंसी में अफरा-तफरी मच गई। चौथे माले के एक फ्लैट से उठती लपटें और काला धुआं—मंजर डराने वाला था। लेकिन एक चीज ने बड़ा फर्क डाला—सतर्कता।रहवासी समय रहते बाहर निकल गए। यही वजह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
दमकल की तेज कार्रवाई
सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची।
पानी की तेज बौछारें। सीढ़ियों पर भागते जवान।
कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, अगर कुछ मिनट और देरी होती—तो हालात और बिगड़ सकते थे।
“प्रशासन और जनता के बीच का सेतु”
चॉइस एवं सामान्य सेवा सुविधाओं के माध्यम से जनसेवा ही मेरा मुख्य आधार है। एक वकील, संपादक और लेखक के रूप में मेरी भूमिका लाभार्जन के लिए नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए है।
More Stories
CG NEWS : रायपुर के डोमिनोज आउटलेट में एक ही ओवन में वेज-नॉनवेज पिज्जा बनाने का आरोप, VIDEO वायरल
CG Congress : 36 में से 20 कांग्रेस नेताओं का निष्कासन रद्द, कुकरेजा-डोंगरे समेत कई की घर वापसी
CG Road Accident : तेज रफ्तार बस सड़क किनारे पलटी, 12 यात्री घायल, मची अफरा-तफरी