बिलासपुर। बिलासपुर के सकरी थाने से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां लॉकअप में बंद एक हिस्ट्रीशीटर का Instagram लाइव वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। इस वीडियो में आरोपी न सिर्फ सिगरेट पीता नजर आ रहा है, बल्कि लॉकअप के अंदर से खुलेआम लाइव होकर खुद को “किंग ऑफ बिलासपुर” भी बता रहा है।
लॉकअप के अंदर से लाइव, दिखाई पूरी व्यवस्था
वायरल वीडियो सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे इंस्टाग्राम के “जय माता दी” नामक पेज पर पोस्ट किया गया। वीडियो में हिस्ट्रीशीटर विक्की पांडेय लॉकअप के अंदर से लाइव आता है और वहां मौजूद सीसीटीवी कैमरों, लॉकअप के हालात और यहां तक कि थाना प्रभारी के कक्ष तक का दृश्य दिखाता है। इस दौरान उसके साथ तीन अन्य आरोपी भी दिखाई दे रहे हैं, जो आराम से बैठे नजर आते हैं।
CG Weather Update : बदला मौसम का मिजाज, बारिश और आंधी से मिली राहत, आज भी भीग सकता है रायपुर
मोबाइल और सिगरेट ने खड़े किए सवाल
आमतौर पर पुलिस लॉकअप में बंद आरोपियों की सख्त तलाशी ली जाती है और उनके पास किसी भी तरह की प्रतिबंधित वस्तु रखने की अनुमति नहीं होती। ऐसे में आरोपी के पास मोबाइल फोन और सिगरेट का होना सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।
सोशल मीडिया पर भड़का गुस्सा
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कई यूजर्स ने सकरी पुलिस पर लापरवाही और मिलीभगत के आरोप लगाए। कुछ ने आरोपी को “पुलिस का स्पेशल मेहमान” तो कुछ ने “जिगरी दोस्त” तक करार दिया।
मिलीभगत की आशंका, जांच की मांग
पूरा मामला पुलिस और आरोपी के बीच संभावित मिलीभगत की ओर इशारा कर रहा है। अब इस घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। मामले में उच्चस्तरीय जांच की मांग भी तेज हो गई है।
Raipur DSR 6 May 2026: तेलीबांधा व अभनपुर से दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण
प्रशासन पर बढ़ा दबाव
इस घटना ने पुलिस प्रशासन की छवि पर असर डाला है। अब देखना होगा कि जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होती है और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

More Stories
महंगाई के बीच राहत: छत्तीसगढ़ में बिजली बिल आधा, लाखों उपभोक्ताओं को मिलेगा फायदा
NEET UG 2026 में बड़ी लापरवाही : गलत सेंटर बताकर छात्र को लौटाया, रायपुर में हंगामा; जगदलपुर में भी प्रदर्शन
अभनपुर में Rahul Gandhi का प्रशिक्षण शिविर: जिला अध्यक्षों से सीधा संवाद, सियासी बयानबाजी भी तेज