Census 2026 : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 1 मई से शुरू हुआ घर-घर जनगणना (डिजिटल हाउस लिस्टिंग) का काम अब पूरी रफ्तार पकड़ चुका है। अभियान के शुरुआती चार दिनों के भीतर ही प्रगणकों ने जिले के 47,341 घरों की दहलीज लांघी है। इन घरों में रहने वाले 1,62,653 सदस्यों का डेटा आधिकारिक तौर पर सिस्टम में दर्ज कर लिया गया है।
33 सवालों के जरिए ‘सोनार छत्तीसगढ़’ का खाका
अभियान के तहत प्रगणक प्रत्येक परिवार से 33 महत्वपूर्ण सवाल पूछ रहे हैं। इन सवालों में मकान की स्थिति, उपलब्ध सुविधाएं (बिजली, पानी, शौचालय), रसोई गैस कनेक्शन और घर में मौजूद संपत्तियों (वाहन, मोबाइल आदि) की जानकारी शामिल है। डेटा संकलन का यह पूरा कार्य मोबाइल ऐप के जरिए डिजिटल रूप से किया जा रहा है, जिससे वास्तविक समय में आंकड़े मुख्यालय तक पहुँच रहे हैं।
रायपुर जिले में ब्लॉकों की स्थिति
प्रशासनिक सुगमता के लिए रायपुर जिले को कुल 3939 ब्लॉकों में विभाजित किया गया है:
-
सक्रिय ब्लॉक: 2438 ब्लॉकों में प्रगणक तेजी से सर्वे कार्य कर रहे हैं।
-
प्रोग्रेस में: शेष 1501 ब्लॉकों में मैपिंग और शुरुआती प्रक्रिया चल रही है।
प्रदेश स्तर पर भी भारी हलचल
सिर्फ रायपुर ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ में यह अभियान युद्ध स्तर पर जारी है। सोमवार शाम 6:30 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश भर में 2 लाख से अधिक का विकल्प भी नागरिकों को दिया गया था।

More Stories
Chhattisgarh News : जंगलों में जंगली सुअर ने महिलाओं के दल पर किया जानलेवा हमला
Chhattisgarh News : न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन , महिला सुरक्षाकर्मी की संदिग्ध मौत पर फूटा गुस्सा
शराब घोटाला केस’ पूर्व IAS Anil Tuteja’ को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, इन शर्तों पर मिली अग्रिम जमानत