IPL RCB Match Tickets , रायपुर — क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर। IPL टिकट रायपुर सर्च करने वालों के लिए इंतजार खत्म। राजधानी में होने वाले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 2 हाई-वोल्टेज मुकाबलों के लिए टिकट बिक्री आज से शुरू हो गई है। मैच की टिकटों की बुकिंग के लिए आरसीबी (RCB) की आधिकारिक ऐप और वेबसाइट का ही उपयोग करना होगा। आरसीबी vs मुंबई इंडियंस जो 10 मई को होने वाली है उसकी टिकट आप आज से बुक कर सकते है वहीं आरसीबी vs कोलकाता नाइट राइडर्स का मैच जो 13 मई को है उसकी टिकट आप कल से कर सकते है।
मोबाइल स्क्रीन अलग चीज है। स्टेडियम का माहौल अलग। रायपुर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह मौका खास है। लंबे समय बाद शहर बड़े मैचों की मेजबानी के मूड में दिख रहा है। बुकिंग खुलते ही फैंस एक्टिव हो गए। कुछ मिनटों में ही कई स्लॉट्स पर भीड़ दिखने लगी। एक फैन ने कहा—“RCB को लाइव देखने का मौका रोज नहीं मिलता। टिकट मिल जाए, बस यही चाहत है।”
कैसे करें टिकट बुकिंग?
टिकट लेने के लिए फैंस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।
ऑफलाइन काउंटर की जानकारी जल्द जारी होने की उम्मीद है।
“प्रशासन और जनता के बीच का सेतु”
चॉइस एवं सामान्य सेवा सुविधाओं के माध्यम से जनसेवा ही मेरा मुख्य आधार है। एक वकील, संपादक और लेखक के रूप में मेरी भूमिका लाभार्जन के लिए नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए है।
"प्रशासन और जनता के बीच का सेतु"
चॉइस एवं सामान्य सेवा सुविधाओं के माध्यम से जनसेवा ही मेरा मुख्य आधार है। एक वकील, संपादक और लेखक के रूप में मेरी भूमिका लाभार्जन के लिए नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए है।
संघर्ष के स्वर पर प्रकाशित समाचार एवं जानकारियां पाठकों को सूचित करने के उद्देश्य से प्रस्तुत की जाती हैं। हमारी कोशिश रहती है कि सभी खबरें सही और विश्वसनीय हों, फिर भी किसी त्रुटि या अधूरी जानकारी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। प्रकाशित सामग्री के आधार पर लिए गए निर्णय के लिए पाठक स्वयं जिम्मेदार होंगे।