Ganga Expressway Inauguration PM Modi , हरदोई — ₹36,000 करोड़ से ज्यादा की लागत से बने का उद्घाटन करते हुए , बुधवार को मंच से सीधे विपक्ष पर हमला बोला। मल्लावां की जमीन पर भीड़ उमड़ी रही। गर्मी तेज थी, लेकिन राजनीतिक तापमान उससे भी ज्यादा। प्रधानमंत्री ने समाजवादी पार्टी का कई बार नाम लेकर उसकी कड़ी आलोचना की। लोगों से अपील की कि सपा और उसके सहयोगियों से सावधान रहें। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध का जिक्र करते हुए विपक्षी दलों को महिला विरोधी बताया।
प्रधानमंत्री ने एक्सप्रेसवे को “विकसित भारत” की रफ्तार बताया। फिर अचानक सुर बदला। उन्होंने पर निशाना साधा। भीड़ में बैठे लोग हर लाइन पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। तालियां। नारे। माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में दिखा। उन्होंने पश्चिम बंगाल का जिक्र किया और कहा कि आने वाले चुनाव परिणाम देश के विकास संकल्प को और मजबूती देंगे। यह बयान सीधे राजनीतिक संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।
क्या है गंगा एक्सप्रेसवे की ताकत?
यह सिर्फ सड़क नहीं है। यह एक लंबी आर्थिक लाइन है जो कई जिलों को जोड़ती है।
लागत: ₹36,000 करोड़+
उद्देश्य: कनेक्टिविटी और लॉजिस्टिक्स सुधार
प्रभाव: व्यापार, रोजगार और ट्रैवल टाइम में कमी
स्थानीय लोगों की नजर में यह परियोजना बड़ा बदलाव ला सकती है। सड़क बनती है, फिर उसके आसपास शहर बढ़ते हैं। यही पैटर्न यहां भी दिख सकता है।
“प्रशासन और जनता के बीच का सेतु”
चॉइस एवं सामान्य सेवा सुविधाओं के माध्यम से जनसेवा ही मेरा मुख्य आधार है। एक वकील, संपादक और लेखक के रूप में मेरी भूमिका लाभार्जन के लिए नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए है।
More Stories
PF नियमों में ऐतिहासिक बदलाव: बेसिक सैलरी की सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई, 51 लाख से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा सीधा लाभ
Donald Trump 100% Tariff : रूस से तेल खरीदना जारी रखेगा भारत, 100% टैरिफ वाले बिल पर आज US हाउस में वोटिंग
Online Betting Ban का असर नहीं? भारत में 10 लाख करोड़ का अवैध सट्टा बाजार, 15 प्लेटफॉर्म पर 540 करोड़ विजिट