शिक्षा मंत्री यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि इंतजार की घड़ियां अब समाप्ति की ओर है। बुधवार दोपहर 2:30 बजे माध्यमिक शिक्षा मंडल के हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम औपचारिक रूप से घोषित किए जाएंगे। यह केवल अंकों की घोषणा नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, अनुशासन और अभिभावकों व शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का प्रतिफल है।
घड़ी की सुई थमेगी, स्क्रीन पर आएगा भविष्य
दोपहर के उस एक पल का इंतजार लाखों छात्रों को है। उंगलियां मोबाइल स्क्रीन पर होंगी। दिल की धड़कन तेज। क्लिक करते ही नंबर सामने होंगे—और साथ ही महीनों की मेहनत का हिसाब भी। शिक्षा मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि यह सिर्फ रिजल्ट नहीं है। यह सालों की मेहनत, अनुशासन और परिवार के सपनों का नतीजा है। इस बार बोर्ड ने रिजल्ट प्रक्रिया को तेज और पारदर्शी बनाने पर जोर दिया है। अधिकारियों के अनुसार, सर्वर लोड को संभालने के लिए अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं ताकि छात्र बिना रुकावट अपने अंक देख सकें।
About The Author
Anil Dewangan
“प्रशासन और जनता के बीच का सेतु”
चॉइस एवं सामान्य सेवा सुविधाओं के माध्यम से जनसेवा ही मेरा मुख्य आधार है। एक वकील, संपादक और लेखक के रूप में मेरी भूमिका लाभार्जन के लिए नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए है।

More Stories
CG News : छत्तीसगढ़ के श्रमिकों को बड़ी सौगात’ ई-रिक्शा खरीदने पर अब मिलेगा 1 लाख रुपये का अनुदान’ बनेंगे जन सुविधा केंद्र
CG Road Accident : तेज रफ्तार माजदा ने छीनी 2 भाइयों की जिंदगी, सड़क किनारे खड़े थे
CG School Holiday 2026 : दशहरा-दिवाली से सर्दियों तक इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, देखें पूरी छुट्टी