वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर

संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

CG NEWS : रायपुर में तपिश बरकरार, 16 दिन से 40 पार, आज भी 43°C तक पहुंचने का अनुमान

CG NEWS : रायपुर। राजधानी रायपुर में इस बार गर्मी ने लंबे समय बाद रिकॉर्ड तोड़ तेवर दिखाए हैं। करीब तीन साल बाद ऐसा देखने को मिल रहा है, जब लगातार 16 दिनों से अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं आया है। दिन की चिलचिलाती धूप के बाद रात में भी तापमान सामान्य से करीब 4 डिग्री अधिक बना हुआ है, जिससे लोगों को राहत नहीं मिल पा रही।

राज्य के मध्य हिस्सों में अब भी लू जैसे हालात बने हुए हैं। बीते 24 घंटों में प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई। सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में 44.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

CG NEWS : हल्दी की रस्म के दौरान दुल्हन की संदिग्ध मौत, गर्भपात की दवा लेने का खुलासा कर डॉक्टरों ने उड़ाए होश

सोमवार को हवा की दिशा में बदलाव के चलते जांजगीर, रायगढ़ और बिलासपुर के कुछ इलाकों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई, जिससे आंशिक राहत मिली। वहीं जगदलपुर सहित बस्तर संभाग में मौसम सामान्य बना रहा, लेकिन मध्य क्षेत्र भीषण गर्मी से झुलसता रहा।

लालपुर स्थित मौसम वेधशाला में पिछले दो दिनों से 44-45 डिग्री तक तापमान दर्ज किया जा रहा था, हालांकि सोमवार को हल्के बादल और तेज हवा के कारण तापमान में करीब 2 डिग्री की गिरावट आई।

आज का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार, रायपुर में 28 अप्रैल को आसमान मुख्यतः साफ रहेगा, जबकि दोपहर या शाम तक आंशिक बादल छा सकते हैं। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Stranger Party Preparations : कैफे में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर हंगामा , हिंदू संगठनों ने जताई आपत्ति, संस्कृति बचाने के लिए सड़क पर उतरे लोग

About The Author

YouTube Shorts Autoplay