वायरल हो रहा वीडियो
‘स्ट्रेंजर मीटअप पार्टी’ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवतियां डांस करती हुई दिख रही हैं। वीडियो में मैसेज भी दिख रहा है, जिसमें लिखा है कि ‘लॉस्ट थ्री स्लॉट फ्री’। इस मैसेज के नीचे एक और मैसेज – ‘वुमंस की बुकिंग हाउसफुल’ लिखा है।
बुकिंग कैंसिल, लेकिन चर्चा जारी
मामला तब गरमाया जब सोशल मीडिया पर इस इवेंट के पोस्ट तेजी से फैलने लगे। बताया गया कि यह पार्टी एक प्राइवेट मीटअप के रूप में आयोजित की जा रही थी। जैसे ही विरोध सामने आया, कैफे संचालक ने तुरंत कदम उठाया। उन्होंने साफ कहा कि उन्हें इवेंट की प्रकृति की पूरी जानकारी नहीं थी और अब आयोजन की अनुमति नहीं दी जाएगी। फिर भी, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर इवेंट का प्रचार जारी रहा। इससे भ्रम की स्थिति बन गई—इवेंट रद्द हो चुका है या अब भी कहीं और शिफ्ट किया जा रहा है, इस पर स्पष्टता नहीं है।

More Stories
CG NEWS : गुरुघासीदास यूनिवर्सिटी में भगवान राम और महापुरुषों के अपमान का मामला, FIR दर्ज’ लॉ डिपार्टमेंट के 4 छात्र बनाए गए आरोपी
CG NEWS : हल्दी की रस्म के दौरान दुल्हन की संदिग्ध मौत, गर्भपात की दवा लेने का खुलासा कर डॉक्टरों ने उड़ाए होश
Vedanta Plant Accident : “यह मेरे जीवन का सबसे काला दिन”, 25 मजदूरों की मौत पर भावुक हुए वेदांत प्रमुख