यह मामला इन्फो वैली थाना क्षेत्र के गंगापाड़ा इलाके का है. यहीं एक लेडीज हॉस्टल स्थित है, जिसमें अलग‑अलग राज्यों की छात्राएं पढ़ाई के लिए रहती हैं. उसी होस्टल में पीड़िता भी रहती है, जो MBA की छात्रा है और मूल रूप से छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की रहने वाली बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, 24 अप्रैल को छात्रा अपने होस्टल के कमरे में अकेली थी. इसी दौरान पास में किराना दुकान चलाने वाला 67 वर्षीय दीपक प्रधान होस्टल में घुस आया. आरोप है कि उसने जबरन छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया.
हॉस्टल की दीवारें भी कांप उठीं
जानकारी के मुताबिक, आरोपी पास में किराना दुकान चलाता था। आरोप है कि वह जबरन हॉस्टल परिसर में घुसा और वारदात को अंजाम दिया। घटना देर रात की बताई जा रही है। सुबह जब खबर फैली, तो माहौल बदल गया। हॉस्टल के बाहर सन्नाटा था। छात्राओं के चेहरों पर डर साफ दिख रहा था। आसपास के लोग गुस्से में थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और कुछ ही घंटों में आरोपी को पकड़ लिया। प्राथमिक जांच में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठे हैं। कैसे एक बाहरी व्यक्ति हॉस्टल के अंदर पहुंच गया—यह बड़ा सवाल बना हुआ है।

More Stories
Sonam Wangchuk Discharged: सरकार से समझौते के बाद स्वस्थ होकर लौट रहे हैं सोनम वांगचुक
CG Rain Update : अगले 4 दिन छत्तीसगढ़ पर मेहरबान रहेगा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
CG NEWS : बिलासपुर चोरी मामले में बड़ा खुलासा’ 5 करोड़ की चोरी की खबर निकली अफवाह, तीन नाबालिग अभिरक्षा में’ नकदी और जेवर बरामद