शादी का जश्न, और फिर अचानक लपटें
संगीत बज रहा था। लोग हंस रहे थे। बस आगे बढ़ रही थी। फिर धुआं उठा। किसी ने चिल्लाया—”आग!” प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। बारातियों ने तुरंत बस से कूदकर अपनी जान बचाई। कुछ लोग अपने कपड़े और सामान भी वहीं छोड़कर भागे। देखते ही देखते पूरी बस जलकर खाक हो गई। आग की लपटें दूर से दिखाई दे रही थीं। सड़क पर ट्रैफिक रुक गया। माहौल भारी हो गया।
आखिरी सेकंड का डर, और बची जान
मौके पर मौजूद एक युवक ने बताया कि अगर कुछ सेकंड की भी देरी होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। “हमने बस रुकते ही कूदना शुरू कर दिया। पीछे मुड़कर देखा तो बस आग में घिर चुकी थी,” उसने कहा। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। टीम पहुंची और आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी।

More Stories
CG NEWS : बलरामपुर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप’ दो परिवारों के बीच खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमला, 6 घायल
CG Crime : अंधविश्वास की हद’ महिला पर जादू-टोना का आरोप, पूरे परिवार का किया सामाजिक बहिष्कार, 23 लोगों पर FIR दर्ज
IFS अधिकारियों का बड़ा तबादला’ 7 भारतीय वन सेवा अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, संजीता गुप्ता बनीं राज्य लघु वनोपज संघ की प्रभारी प्रबंध संचालक