रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश में सुशासन को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए एक बार फिर ‘सुशासन तिहार 2026’ का आयोजन करने जा रही है। CM Say ‘ ने इस महाअभियान को लेकर राज्य के सभी जिला कलेक्टरों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 1 मई से 10 जून तक चलने वाले इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।
क्या है सुशासन तिहार 2026?
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित होने वाला ‘सुशासन तिहार’ केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि शासन और जनता के बीच भरोसे का एक सेतु है। इस अभियान के माध्यम से सरकार ने जमीनी स्तर पर लंबित शिकायतों को सुलझाने और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का लक्ष्य रखा है।
सीएम का औचक निरीक्षण और सीधी निगरानी
‘सुशासन तिहार 2026’ को लेकर मुख्यमंत्री स्वयं फील्ड पर सक्रिय रहेंगे। अभियान के दौरान सीएम विष्णु देव साय विभिन्न जिलों में औचक निरीक्षण करेंगे और विकास कार्यों की जमीनी हकीकत जानेंगे। इस दौरान वे हितग्राहियों से फीडबैक लेंगे और जिला मुख्यालयों पर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर प्रगति का आकलन करेंगे। सरकार के मंत्री, सांसद और विधायक भी इन शिविरों में शामिल होकर आमजन से सीधा संवाद स्थापित करेंगे।
क्यों खास है यह पहल?
पिछली बार आयोजित सुशासन तिहार के सकारात्मक परिणामों को देखते हुए इस वर्ष इसे और अधिक व्यापक स्वरूप दिया गया है। मुख्यमंत्री का स्पष्ट संदेश है कि सुशासन की आधारशिला ‘जन शिकायतों का समयबद्ध निराकरण’ है। यह पहल न केवल प्रशासनिक पारदर्शिता को बढ़ावा देगी, बल्कि सरकारी मशीनरी को और अधिक संवेदनशील और जवाबदेह बनाएगी।

More Stories
CG NEWS : कुदरत का कहर, आंधी-बारिश से हवाई सेवा ठप, डिप्टी सीएम और पूर्व सीएम की फ्लाइट नागपुर डायवर्ट
Raipur Police Commissionerate 12 June 2026: सड़क हादसों से लेकर मादक पदार्थों की तस्करी तक, नए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं में कानूनी एक्शन रिपोर्ट
CG Crime News : बालोद में शर्मनाक वारदात’ कोतवाल गिरफ्तार, चॉकलेट का लालच देकर 8 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म