भिलाई। दुर्ग शहर के मोहन नगर थाना क्षेत्र स्थित एसटीएफ (STF) कॉलोनी में आज सुबह हुई एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। एसटीएफ आरक्षक के घर में घुसकर की गई इस बर्बर हत्या ने सुरक्षा व्यवस्था और आपसी रंजिश के पुराने समीकरणों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह करीब 8 बजे एसटीएफ कॉलोनी के डी-ब्लॉक स्थित फ्लैट नंबर डी-15 में एक महिला ने जबरन प्रवेश किया। यह मकान एसटीएफ आरक्षक ललितेश यादव का है। घर में घुसते ही आरोपी महिला, जिसकी पहचान सरोजिनी भारद्वाज (25 वर्ष) के रूप में हुई है, ने घर में मौजूद मां और दो मासूम बच्चों पर धारदार चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।
Sita Navami 2026 : आज माता जानकी की पूजा का शुभ मुहूर्त, जानिए सरल विधि और चमत्कारी मंत्र
मां और बेटे की दर्दनाक मौत
इस अचानक हुए हमले में आरक्षक की पत्नी और उनके छोटे बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक अन्य बच्चे (बेटी) की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।
आरोपी महिला गिरफ्तार
घटना को अंजाम देने के बाद मौके पर मौजूद पुलिस ने आरोपी महिला सरोजिनी भारद्वाज को हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी महिला का पता हल्दीडीह, थाना जैजैपुर (जिला सक्ती) बताया जा रहा है, जो वर्तमान में सिकोला भाठा में रह रही थी। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आखिर ऐसी क्या वजह थी कि आरोपी महिला ने इतनी जघन्य वारदात को अंजाम दिया।

More Stories
Raipur Police Commissionerate 12 June 2026: सड़क हादसों से लेकर मादक पदार्थों की तस्करी तक, नए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं में कानूनी एक्शन रिपोर्ट
CG Crime News : बालोद में शर्मनाक वारदात’ कोतवाल गिरफ्तार, चॉकलेट का लालच देकर 8 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म
Raipur Police Commissionerate 11 June 2026: BNS और विशेष अधिनियमों के तहत 20 मामले दर्ज, जानें नए कानूनी प्रावधान