नई दिल्ली: क्रिकेट की दुनिया के ‘भगवान’ कहे जाने वाले महान बल्लेबाज Sachin Tendulkar’ आज (24 अप्रैल, 2026) अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। 24 अप्रैल 1973 को मुंबई में जन्मे मास्टर ब्लास्टर का करियर उपलब्धियों और रिकॉर्ड्स से भरा पड़ा है। लेकिन उनके करियर का एक ऐसा अनसुना और दिलचस्प किस्सा है, जो उनके आधिकारिक अंतरराष्ट्रीय डेब्यू से भी पहले का है—एक ऐसा पल जब सचिन ने भारत के नहीं, बल्कि चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान की जर्सी पहनी थी।
क्या है वह किस्सा?
यह घटना 1987 की है, जब सचिन महज 13-14 साल के थे और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने पदार्पण से दो साल दूर थे। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच एक फेस्टिवल मैच खेला जा रहा था। इस मैच के दौरान लंच ब्रेक में पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी जावेद मियांदाद और अब्दुल कादिर मैदान से बाहर चले गए थे।
Female Naxalite Surrender : 13 साल तक मचाया तांडव , अब एसपी ऑफिस पहुंचकर महिला नक्सली ने डाले हथियार
उस समय सचिन एक स्टैंड-बाय फील्डर के तौर पर वहां मौजूद थे। टीम की जरूरत को देखते हुए उन्हें पाकिस्तान की तरफ से फील्डिंग करने के लिए बुलाया गया। नन्हे सचिन ने उत्साह के साथ पाकिस्तान की जर्सी पहनी और मैदान पर उतरे।
जब कपिल देव का कैच लपकने से चूके सचिन
सचिन ने अपनी आत्मकथा ‘प्लेइंग इट माय वे’ (Playing It My Way) में इस मजेदार घटना का जिक्र करते हुए लिखा था कि तत्कालीन पाकिस्तानी कप्तान इमरान खान ने उन्हें ‘लॉन्ग-ऑन’ (long-on) पर तैनात किया था। उसी समय कपिल देव ने हवा में एक शॉट खेला और गेंद सचिन की दिशा में आई। सचिन ने 15 मीटर तक दौड़ लगाई, लेकिन गेंद तक नहीं पहुंच पाए।
सचिन ने बाद में अपने दोस्तों से मजाक में कहा था कि “अगर मुझे लॉन्ग-ऑन के बजाय मिड-ऑन (mid-on) पर खड़ा किया गया होता, तो मैं वह कैच पकड़ सकता था।” यह वाकई एक अनोखी बात है कि क्रिकेट का भविष्य का भगवान जिस टीम के खिलाफ खेलते हुए इतना महान बना, उसके लिए कभी फील्डिंग की थी।
1989 में हुआ असली आगाज
सचिन तेंदुलकर ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की आधिकारिक शुरुआत 15 नवंबर 1989 को कराची में पाकिस्तान के खिलाफ ही की थी। तब किसी ने सोचा भी नहीं था कि वह 16 साल का लड़का आगे चलकर क्रिकेट के सभी बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम करेगा और खेल का पर्याय बन जाएगा।

More Stories
IND vs AFG: वैभव सूर्यवंशी पर रहेगी अफगानिस्तान की नजर, वीडियो देखकर बनाया खास प्लान
IND W vs BAN W : श्रीचरणी ने रचा इतिहास, भारत की इस गेंदबाज ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
IND vs AFG: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, अफगानिस्तान सीरीज से बाहर हो सकते हैं हर्षित राणा