Madhubala’ मुंबई: साल 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ और उसके सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतने वाली अभिनेत्री सारा अर्जुन एक बार फिर चर्चा में हैं। खबरों के अनुसार, सारा अर्जुन के हाथ एक बेहद प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट लगा है।
मिली जानकारी के मुताबिक, सारा अर्जुन अब बॉलीवुड की ‘वीनस’ कही जाने वाली महान अभिनेत्री मधुबाला की बायोपिक में मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी।
संजय लीला भंसाली के साथ काम करेंगी सारा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बायोपिक को बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन ‘डार्लिंग्स’ (Darlings) फेम डायरेक्टर जसमीत के. रीन करेंगी। लंबे समय से इस प्रोजेक्ट को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि कौन सी अभिनेत्री मधुबाला के सदाबहार सौंदर्य और अभिनय को पर्दे पर उतार पाएगी। अब सारा अर्जुन के नाम पर मुहर लगने के बाद फैन्स में उत्साह का माहौल है।
सिनेमाघरों के बजाय ओटीटी पर रिलीज!
इस खबर का सबसे चौंकाने वाला पहलू फिल्म की रिलीज को लेकर है। सूत्रों का कहना है कि यह फिल्म पारंपरिक सिनेमाघरों के बजाय सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी। हालांकि, अभी तक मेकर्स की ओर से स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म या आधिकारिक रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई है।
जुलाई 2026 से शुरू होगी शूटिंग
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बायोपिक का काम अब तेजी पकड़ चुका है। सारा अर्जुन ने मधुबाला के प्रतिष्ठित किरदार में ढलने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। फिल्म की शूटिंग जुलाई 2026 से शुरू होने की संभावना है।
सारा अर्जुन का करियर ग्राफ
सारा अर्जुन ने आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ से बॉलीवुड में मुख्य अभिनेत्री के रूप में अपनी धाक जमाई है। ‘धुरंधर’ सीरीज की अपार सफलता के बाद, मधुबाला की बायोपिक उनके करियर का सबसे बड़ा पड़ाव माना जा रहा है।

More Stories
Krishnavataram : सत्यभामा के नजरिए से दिखाई गई कृष्ण की कहानी, पार्ट 2 और 3 पर चल रहा काम
Neena Gupta: शादी और प्रेग्नेंसी पर सवाल पूछने वालों को Neena Gupta की दो टूक, बोलीं- ‘तुम्हें क्या परेशानी है’
Drishyam 3: कार में बैठे दिखे अजय देवगन, पीछे नजर आई पुलिस वैन; नए पोस्टर ने बढ़ाया सस्पेंस