रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और लू के असर को देखते हुए आम जनता को राहत देने के लिए खाद्य विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में उचित मूल्य की राशन दुकानों के संचालन समय में बदलाव किया गया है।
खाद्य विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब सभी राशन दुकानें सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक खुली रहेंगी। इस निर्णय का उद्देश्य यह है कि हितग्राही तेज धूप से बचते हुए सुबह या शाम के समय आसानी से राशन प्राप्त कर सकें।
खाद्य नियंत्रक भूपेंद्र मिश्रा ने स्पष्ट किया है कि बढ़ती गर्मी और हीट वेव की स्थिति को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। साथ ही दुकानों को दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक आवश्यकता अनुसार बंद रखने की अनुमति भी दी गई है, ताकि दुकानदारों और कर्मचारियों को भी गर्मी से राहत मिल सके।
प्रदेश में वर्तमान में तीन माह का चावल वितरण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। हालांकि भंडारण की समस्या के चलते कुछ स्थानों पर हितग्राहियों को समय पर चावल नहीं मिल पा रहा है, लेकिन विभाग का प्रयास है कि अधिक से अधिक लोगों तक अनाज की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
इस बार विशेष व्यवस्था के तहत राशन दुकानें रविवार, सोमवार और अन्य सरकारी छुट्टियों के दिन भी खुली रहेंगी। इन दिनों में भी नियमित रूप से खाद्यान्न वितरण किया जाएगा, जिससे किसी भी हितग्राही को परेशानी का सामना न करना पड़े।
खाद्य विभाग के इस फैसले से गर्मी के बीच लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

More Stories
CG NEWS : पुलिया निर्माण की मांग को लेकर बड़ा आंदोलन’ NH-130 पर ग्रामीणों का चक्काजाम, यातायात ठप
CG Special Train 2026 : भीड़ से मिलेगा छुटकारा , छत्तीसगढ़ से चलने वाली 13 विशेष ट्रेनों ने समर वेकेशन का सफर बनाया बेहद आसान
Chhattisgarh Census 2026 : जनगणना के नाम पर डिजिटल डकैती , 1 मई से घर आएंगे गणनाकर्मी, बिना आईडी देखे न दें कोई भी जानकारी