रायपुर, 19 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया गया है। अब बोर्ड द्वारा परिणाम जारी करने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। अधिकारियों के अनुसार, तय समय-सीमा के भीतर रिजल्ट घोषित करने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है।
इस वर्ष 10वीं बोर्ड परीक्षा में करीब 3.21 लाख विद्यार्थी शामिल हुए, जबकि 12वीं में लगभग 2.45 लाख छात्रों ने परीक्षा दी। हालांकि 12वीं के हिंदी प्रश्नपत्र के लीक होने की घटना के कारण परीक्षा प्रक्रिया कुछ समय के लिए प्रभावित हुई थी।
पेपर लीक के बाद दोबारा परीक्षा, जांच कार्य तेजी से पूरा
14 मार्च को आयोजित 12वीं हिंदी का पेपर लीक होने के बाद मंडल ने 10 अप्रैल को दोबारा परीक्षा आयोजित कराई। राहत की बात यह रही कि रायपुर में उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन महज तीन दिनों में पूरा कर लिया गया। मंडल ने मूल्यांकन के साथ-साथ परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया भी समानांतर रूप से जारी रखी, जिससे रिजल्ट में देरी न हो।
दो बार परीक्षा प्रणाली से बढ़ा दबाव
जानकारों के मुताबिक, प्रदेश में पिछले शैक्षणिक सत्र से बोर्ड परीक्षाएं वर्ष में दो बार आयोजित की जा रही हैं। ऐसे में पहले चरण के परिणाम जल्द जारी करना मंडल के लिए जरूरी हो गया है, क्योंकि दूसरी परीक्षा जून में प्रस्तावित है।
विद्यार्थियों को मिलेगा तैयारी का समय
समय पर परिणाम जारी होने से विद्यार्थियों को अगली परीक्षा या उच्च शिक्षा के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा। अब छात्र-छात्राएं बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, जिसे जल्द ही आधिकारिक रूप से घोषित किया जाएगा।

More Stories
Private School New Guideline : छत्तीसगढ़ में निजी स्कूलों की मान्यता के नियम बदले, 2026-27 से लागू होगी नई गाइडलाइन
Swine Flu in Chhattisgarh : प्रदेश में आज मिले स्वाइन फ्लू के 46 नए मरीज, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, जानिए जिलेवार आंकड़े
CG Weather Today : मानसून रूठा तो फिर चढ़ा पारा, उमस भरी गर्मी से लोग परेशान’ इस दिन राहत मिलने के आसार