रायपुर। Indian Premier League 2026 के तहत रायपुर में होने वाले मुकाबलों को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बीच मैचों की टिकट दरें लगभग तय कर ली गई हैं, जिनकी आधिकारिक घोषणा जल्द की जा सकती है।
जानकारी के अनुसार, सामान्य दर्शकों के लिए टिकट की शुरुआती कीमत 2000 रुपये रखी गई है। इसके अलावा सामान्य स्टैंड्स के लिए 2500, 3500, 5000 और 8000 रुपये तक के रेट तय किए गए हैं। छात्रों के लिए भी 2000 रुपये में टिकट उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे युवा दर्शकों को खास राहत मिलेगी।
वहीं, प्रीमियम अनुभव चाहने वाले दर्शकों के लिए सिल्वर, गोल्ड और प्लैटीनम कैटेगरी के टिकट भी उपलब्ध रहेंगे। सिल्वर कैटेगरी की कीमत 20000 रुपये, गोल्ड 30000 रुपये और प्लैटीनम टिकट 40000 रुपये तक रखी गई है। इसके अलावा कॉर्पोरेट बॉक्स का आनंद लेने के लिए भी दर्शकों को करीब 30000 रुपये खर्च करने होंगे।
रायपुर के Shaheed Veer Narayan Singh International Cricket Stadium में इस बार दो हाई-वोल्टेज मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच 10 मई को Royal Challengers Bengaluru और Mumbai Indians के बीच होगा, जबकि दूसरा मुकाबला 13 मई को Royal Challengers Bengaluru और Kolkata Knight Riders के बीच खेला जाएगा।
दोनों मुकाबले शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे। रायपुर में IPL मैचों की मेजबानी से शहर में खेल का माहौल और भी रोमांचक होने वाला है, वहीं स्थानीय व्यापार और पर्यटन को भी इसका फायदा मिलने की उम्मीद है।

More Stories
CG Special Train 2026 : भीड़ से मिलेगा छुटकारा , छत्तीसगढ़ से चलने वाली 13 विशेष ट्रेनों ने समर वेकेशन का सफर बनाया बेहद आसान
Chhattisgarh Census 2026 : जनगणना के नाम पर डिजिटल डकैती , 1 मई से घर आएंगे गणनाकर्मी, बिना आईडी देखे न दें कोई भी जानकारी
Big Decision of CG High Court : मेडिकल रिपोर्ट निगेटिव होने के बावजूद पीड़ित बच्ची की गवाही पर आरोपी को उम्रकैद