BREAKING NEWS रायपुर। छत्तीसगढ़ में अप्रैल महीने में ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। लगातार बढ़ते तापमान के बीच आम लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चों की परेशानी भी बढ़ गई है। इसी को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है।
जारी आदेश के मुताबिक, प्रदेश के सभी स्कूलों में 20 अप्रैल 2026 से 15 जून 2026 तक कक्षाएं पूरी तरह बंद रहेंगी। यह निर्णय बढ़ती गर्मी और बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
दरअसल, रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग समेत कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। पिछले कुछ दिनों से स्कूलों में बच्चों की तबीयत बिगड़ने की शिकायतें भी सामने आ रही थीं, जिसके बाद सरकार ने यह कदम उठाया।
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने की संभावना है। ऐसे में सरकार का यह फैसला छात्रों और अभिभावकों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।

More Stories
CG News : रेप केस वाले युवक से युवती ने की शादी, जगदलपुर सेंट्रल जेल में सजा मंडप’ कोर्ट के आदेश पर लिए सात फेरे
CG Assistant Teacher Recruitment 2026 : छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू, जानिए कब तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
Supreme Court News : सट्टा किंग को सुप्रीम कोर्ट से सशर्त जमानत, हर दूसरे सोमवार को जांच अधिकारी के सामने लगानी होगी हाजिरी