CG : बीजापुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। सीआरपीएफ की 85वीं बटालियन और संयुक्त सुरक्षा बलों की टीम ने गंगालूर थाना क्षेत्र के पेद्दाजोजेर और लेण्ड्रा के घने जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाकर नक्सलियों के दो डंप बरामद किए हैं।
सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियारों और विस्फोटक सामग्री को खोज निकाला। बरामद सामग्री में .303 राइफल, स्टेन गन, बीजीएल राउंड, डेटोनेटर, जिलेटिन और वायर सहित अन्य सामान शामिल हैं।
सुरक्षा बलों के अधिकारियों के अनुसार, यह हथियार और विस्फोटक सामग्री नक्सलियों द्वारा किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए जमा की गई थी। समय रहते कार्रवाई कर इसे जब्त कर लिया गया, जिससे एक बड़ी घटना टल गई।
इस सफल कार्रवाई को क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। सुरक्षाबलों का कहना है कि इस तरह की लगातार कार्रवाई से नक्सलियों की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा रहा है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास तेज किए जा रहे हैं।

More Stories
Amit Baghel Bail : बलौदा बाजार आगजनी कांड’ जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी प्रमुख अमित बघेल को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
बस्तर से Amit Shah’ का कांग्रेस पर बड़ा हमला’ बोले— नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में नहीं मिला सहयोग
Chhattisgarh News : साय सरकार का ऐतिहासिक फैसला , नशे के खिलाफ अभियान को रफ्तार देने के लिए छत्तीसगढ़ में विशेष अदालतों का गठन