Categories

March 29, 2026

वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर

संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

CG NEWS : लाइब्रेरी में पढ़ाई कर रहे छात्र की जेब में फटा मोबाइल, धमाके के साथ लगी आग; छात्र गंभीर रूप से झुलसा

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शनिवार को एक बड़ी दुर्घटना सामने आई है। सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित सेंट्रल लाइब्रेरी में पढ़ाई कर रहे एक छात्र की पैंट की जेब में रखा मोबाइल अचानक जोरदार धमाके के साथ फट गया। इस घटना में छात्र का पैर और हाथ गंभीर रूप से झुलस गए हैं। धमाका इतना तेज था कि लाइब्रेरी और आसपास के परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घायल छात्र को तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पढ़ाई के बाद खाना खाने निकला था छात्र

जानकारी के अनुसार, राम कश्यप अपने दोस्त शिवेंद्र के साथ सेंट्रल लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। दोपहर में पढ़ाई खत्म कर जब दोनों खाना खाने के लिए बाहर निकले, तभी शिवेंद्र की नजर राम की पैंट की जेब पर पड़ी, जिससे काला धुआं निकल रहा था।

A Major Change In Historical Identity : अब ‘कोतवाली चौक’ कहलाएगा ‘जैन स्तंभ चौक’, नगर निगम ने तैयार किया मास्टर प्लान

इससे पहले कि राम कुछ समझ पाता, जेब में रखा मोबाइल एक बम की तरह फट गया। धमाके से राम की पैंट में आग लग गई, जिसे आसपास मौजूद लोगों और दोस्तों ने मशक्कत के बाद बुझाया।

किस कंपनी का था मोबाइल?

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, फटा हुआ मोबाइल ‘रेडमी’ (Redmi) कंपनी का बताया जा रहा है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मोबाइल कितना पुराना था या उसमें पहले से कोई तकनीकी खराबी (जैसे बैटरी का फूलना) थी या नहीं। पुलिस और तकनीकी विशेषज्ञ अब इस बात की जांच कर रहे हैं कि ब्लास्ट का मुख्य कारण ओवरहीटिंग थी या शॉर्ट सर्किट।

About The Author

YouTube Shorts Autoplay