वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर

संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ चुनाव: प्रांताध्यक्ष पद के सशक्त प्रत्याशी योगेश चौरे का जीत का दावा, 28 को ‘सीढ़ी छाप’ पर होगा मतदान

रायपुर। छत्तीसगढ़ लघु वेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ के प्रदेश स्तरीय चुनाव में 26 मार्च की शाम प्रचार का शोर थम चुका है। इस बहुप्रतीक्षित चुनाव में पूरे प्रदेश की निगाहें प्रांताध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार योगेश चौरे पर टिकी हैं। वर्तमान महामंत्री के रूप में कार्य कर चुके योगेश चौरे अपने चुनाव चिह्न ‘सीढ़ी छाप’ के साथ मैदान में हैं और पूरे प्रदेश में सघन जनसंपर्क के बाद उन्होंने भारी बहुमत से अपनी ऐतिहासिक जीत का दावा किया है।

मतदान 28 मार्च को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक शंकर नगर (मरीन ड्राइव के सामने) स्थित संघ के प्रांतीय कार्यालय में संपन्न होगा। यह चुनावी प्रक्रिया चुनाव अधिकारी श्री घनश्याम शर्मा और श्री विनोद यादव की देखरेख में आयोजित की जाएगी।

अपने सघन चुनाव अभियान के दौरान प्रांताध्यक्ष प्रत्याशी योगेश चौरे ने दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है। उन्होंने कर्मचारियों से एक भावुक और सीधी अपील करते हुए कहा, “आप मुझे केवल एक यूनियन लीडर नहीं, बल्कि अपने परिवार का मुखिया चुन रहे हैं।” योगेश चौरे ने चेतावनी भरे लहजे में यह भी स्पष्ट किया कि यदि कर्मचारियों के अधिकारों के लिए 2008 जैसी 36 दिवसीय ऐतिहासिक हड़ताल की दोबारा आवश्यकता पड़ी, तो वे उग्र आंदोलन का आह्वान करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने सभी मतदाताओं और जिला अध्यक्षों से अपील की है कि वे 28 मार्च को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर ‘सीढ़ी छाप’ पर मुहर लगाएं, ताकि महामंत्री रहते हुए उनके जो कार्य अधूरे रह गए थे, उन्हें वे प्रांताध्यक्ष बनकर पूरा कर सकें।

About The Author

YouTube Shorts Autoplay