बलरामपुर-रामानुजगंज | 23 मार्च, 2026 छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले से मॉब लिंचिंग जैसी डरावनी तस्वीर सामने आई है। ग्राम धारानगर में महज कुछ रुपयों और सरसों की चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने एक युवक के साथ अमानवीय व्यवहार किया। पुलिस अब इस मामले में शामिल आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है।
महज 300 रुपये और सरसों के लिए ‘तालिबानी’ सजा
जानकारी के अनुसार, घटना ग्राम धारानगर की है। आरोप है कि युवक एक घर में चोरी की नीयत से घुसा था। उसने वहां से एक छोटी बोरी में भरी सरसों और मात्र 300 रुपये नकद चोरी किए थे। जैसे ही ग्रामीणों को इसकी भनक लगी, उन्होंने युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया।
पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। कानून को अपने हाथ में लेते हुए भीड़ ने युवक की जमकर पिटाई शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक रहम की भीख मांगता रहा, लेकिन भीड़ पर खून सवार था।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस हैवानियत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह युवक को घेरकर उसके साथ मारपीट की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चोरी की घटनाओं से ग्रामीण परेशान हैं, लेकिन इस तरह की हिंसा को किसी भी सूरत में जायज नहीं ठहराया जा सकता।

More Stories
CG NEWS : सावधान’ आपके मोबाइल पर आया ई-चालान का लिंक हो सकता है फर्जी, क्लिक करने से पहले करें जांच
Anganwadi Workers : छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अब साड़ी नहीं, सीधे खाते में मिलेगी राशि
CG BREAKING : IPS बद्रीनारायण मीणा बने बस्तर रेंज के नए आईजी, गृह विभाग ने जारी किया आदेश