जांजगीर-चांपा।’ 20 मार्च, 2026 छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक बड़ी स्ट्राइक की है। शुक्रवार को एसीबी की टीम ने छत्तीसगढ़ स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड (CSEB) के ग्रामीण कार्यालय में दबिश देकर तीन कर्मचारियों को रिश्वत की रकम के साथ रंगे हाथों धर दबोचा। इस कार्रवाई के बाद पूरे बिजली विभाग में हड़कंप का माहौल है।
ट्रैप में फंसे ‘रिश्वतखोर’ कर्मचारी
मिली जानकारी के अनुसार, बिजली विभाग के इन कर्मचारियों ने एक उपभोक्ता से काम के बदले अवैध रूप से पैसों की मांग की थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत बिलासपुर स्थित एसीबी कार्यालय में की, जिसके बाद योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया गया।
विभाग में मची भगदड़
जिस समय एसीबी की टीम ने दफ्तर में छापा मारा, उस वक्त कई अन्य कर्मचारी अपनी सीटों को छोड़कर भागते नजर आए। एसीबी की इस कार्रवाई ने सरकारी महकमों में व्याप्त भ्रष्टाचार की जड़ों पर कड़ा प्रहार किया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर बिलासपुर ले जाया गया है, जहाँ उनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है।
एसीबी के अधिकारी का बयान:
“हमें लंबे समय से बिजली विभाग के इस कार्यालय में भ्रष्टाचार की शिकायतें मिल रही थीं। पुख्ता सबूतों के आधार पर आज तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। भ्रष्टाचार के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।”

More Stories
CG NEWS : धमतरी में युवक से मारपीट के 4 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने सड़क पर निकाला जुलूस
CG NEWS : जांजगीर-चांपा में आकाशीय बिजली का कहर, 3 लोगों की मौत और 4 झुलसे
क्या सुलझेगा छत्तीसगढ़-ओडिशा का 43 साल पुराना महानदी जल विवाद’ CM Sai’ ने कही ये बात