रायगढ़, छत्तीसगढ़ रायगढ़ नगर निगम ने वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पहले टैक्स वसूली के लिए अपना रुख कड़ा कर लिया है। निगम की टीम ने शहर के बड़े बकायेदारों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कई कड़े कदम उठाए हैं, जिससे व्यवसायियों और बकायादारों में हड़कंप मच गया है।
जूटमिल पर 26 लाख का बकाया, चस्पा हुआ कुर्की नोटिस
निगम की इस कार्रवाई में सबसे बड़ा मामला रायगढ़ जूटमिल का है। लंबे समय से संपत्ति कर (Property Tax) जमा नहीं करने के कारण जूटमिल पर 26 लाख रुपये से अधिक की देनदारी है। बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद टैक्स भुगतान न होने पर निगम ने अब कुर्की की तैयारी कर ली है और मिल परिसर पर कुर्की नोटिस चस्पा कर दिया है।
पेट्रोल पंप और दुकानों पर चला निगम का डंडा
टैक्स वसूली अभियान के तहत केवल नोटिस ही नहीं दिए जा रहे, बल्कि मौके पर संस्थानों को सील भी किया जा रहा है। निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए:
-
एक पेट्रोल पंप को सील किया।
-
इसके साथ ही 4 अन्य व्यवसायिक संस्थानों पर ताला जड़ा।
-
कुल 5 संस्थानों को टैक्स न भरने के कारण तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है।

More Stories
CG NEWS : जांजगीर-चांपा में आकाशीय बिजली का कहर, 3 लोगों की मौत और 4 झुलसे
क्या सुलझेगा छत्तीसगढ़-ओडिशा का 43 साल पुराना महानदी जल विवाद’ CM Sai’ ने कही ये बात
Chhattisgarh Teacher News : अतिथि शिक्षकों के लिए जरूरी अपडेट, 1535 शिक्षकों के 6 महीने के मानदेय की राशि जारी