Categories

March 5, 2026

वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर

संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

Vijay-Rashmika : हैदराबाद में हुआ ‘Virosh’ का ग्रैंड रिसेप्शन’ लाल साड़ी में रश्मिका का ‘नेशनल क्रश’ अवतार, सितारों से सजी शाम

Vijay-Rashmika : हैदराबाद।’ साउथ फिल्म इंडस्ट्री के ‘पावर कपल’ विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना (Virosh) ने अपनी शादी का जश्न अब बड़े पर्दे के साथियों और दोस्तों के साथ मनाया है। 26 फरवरी को उदयपुर के अरावली पहाड़ियों के बीच एक प्राइवेट वेडिंग करने के बाद, कपल ने 4 मार्च, बुधवार की रात हैदराबाद के आलीशान होटल ताज कृष्णा में एक भव्य रिसेप्शन दिया।

ट्रेडिशनल लुक में रश्मिका और विजय ने जीता दिल

रिसेप्शन के लिए रश्मिका ने एक बेहद खूबसूरत लाल रंग की मैसूर सिल्क साड़ी चुनी थी, जिसमें गोल्ड और ब्लैक बॉर्डर का शानदार काम था। उन्होंने अपने लुक को भारी ‘टेंपल ज्वेलरी’ और बालों में मोगरे के फूलों के साथ पूरा किया। वहीं, विजय देवरकोंडा बिल्कुल देसी अंदाज में नजर आए। उन्होंने आइवरी (सफेद) रंग का कुर्ता और पारंपरिक वेष्टि (धोती) पहनी थी, जो उनके लुक को रॉयल बना रही थी।

OnePlus 13 Price Drop: फ्लिपकार्ट पर ₹13,500 की छूट का क्या है सच? खरीदारी से पहले जानें हकीकत

सितारों का लगा जमावड़ा

इस ग्रैंड सेलिब्रेशन में दक्षिण भारतीय सिनेमा और बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियां शिरकत करने पहुंचीं:

  • दिग्गज कलाकार: मेगास्टार चिरंजीवी, नागार्जुन (पत्नी अमला और बेटे नागा चैतन्य के साथ), वेंकटेश दग्गुबाती।

  • सुपरस्टार्स: ‘पुष्पा’ स्टार अल्लू अर्जुन, राम चरण (पत्नी उपासना के साथ), नानी और दुलारे सलमान।

  • बॉलीवुड गेस्ट: करण जौहर, कृति सेनन और रिया चक्रवर्ती भी इस खास मौके पर कपल को बधाई देने पहुंचे।

  • राजनीतिक हस्तियां: कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार और तेलंगाना के कई बड़े नेताओं ने भी शिरकत की।

विजय का मजाकिया अंदाज: “अब अंडरग्राउंड होना है”

मीडिया से बातचीत के दौरान विजय हमेशा की तरह अपने कूल अंदाज में दिखे। उन्होंने मजाक करते हुए कहा, “आज का ये जश्न खत्म करके अब हम दोनों अंडरग्राउंड (शांत जगह) जाना चाहते हैं।” यह सुनकर रश्मिका अपनी हंसी नहीं रोक पाईं। कपल ने हाथ जोड़कर मीडिया का अभिवादन किया और सभी का आशीर्वाद लिया।

फैंस के लिए खास तोहफा

बता दें कि इस कपल ने अपनी शादी की खुशी सिर्फ सितारों तक सीमित नहीं रखी। शादी के बाद विजय और रश्मिका ने कई शहरों और मंदिरों में मिठाई के डिब्बे (Virosh Sweet Box) और खाना भी बंटवाया था।

About The Author